रायपुर. छत्तीसगढ़ में लगातार बारिश के कारण कई जिलों में जलभराव बाढ़ जैसे हालात बन गए है. वहीं राजधानी रायपुर में खारून नदी उफान पर है. नदी का जलस्तर बढ़ने से महादेव घाट समेत आसपास के इलाके बाढ़ की चपेट में हैं. स्थानीय लोगों के मुताबिक, करीब 10 साल बाद ऐसी स्थिति बनी है, जब महादेव घाट का पूरा ब्रिज पानी में डूब गया है.
रायपुर. झीरम घाटी मामले में एनआईए की विशेष अदालत के फैसले के बाद कांग्रेस नेताओं और झीरम घटना के शहीदों के परिजनों तथा घायलों ने शनिवार को दिल्ली में राहुल गांधी से मुलाकात की.
Railway News: रायपुर. दुर्ग-दल्लीराजहरा रेल खंड में भारी बारिश के कारण लाटाबोर-गुंडरदेही स्टेशनों के बीच रेलवे ट्रैक पर जलभराव और ट्रैक धंसने की स्थिति बन गई है. यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर मंडल ने शनिवार को इस खंड से गुजरने वाली पांच यात्री ट्रेनों के परिचालन में अस्थायी बदलाव किया है.
CG News: अंबिकापुर. शहर के घुटरापारा मोहल्ले में गणेश पूजा के दौरान डीजे का साउण्ड कम करने बोलने पर बदमाशों ने मां व बेटे पर चाकू से हमला कर दिया.
बिलासपुर. नगर निगम में मकान की लीज नवीनीकरण के एवज में 10 हजार रुपए रिश्वत मांगना संपदा शाखा के सहायक ग्रेड-3 कर्मचारी को भारी पड़ गया.
CG News: बिलासपुर. छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने कोरबा जिले के दीपका स्थित लाइफकेयर अस्पताल में मिले भ्रूणों के मामले में अहम फैसला सुनाया है. कोर्ट ने दो डॉक्टरों और एक महिला को मेडिकल टर्मिनेशन ऑफ प्रेग्नेंसी अधिनियम की धारा 5 और भारतीय दंड संहिता की धारा 315 के आरोपों से बरी करने के निचली अदालत के फैसले को पलटते हुए अभियोजन पक्ष का मामला सिद्ध माना है.
रायपुर. रायपुर-दुर्ग के 5 दोस्तों का खैरागढ़-छुईखदान-गंडाई जिले की दनिया पुल में रेस्क्यू किया गया है. ये रेस्क्यू शनिवार रात करीब 3 बजे किया गया, जब उक्त दोस्तों की कार पानी में बह गई और वो किसी तरह बीच बहाव में पेड़ के सहारे बच गए. इसके बाद पीड़ितों ने 112 में फोन कर पुलिस से मदद मांगी और फिर गंडई थाना प्रभारी शिवांकर गिनडले ने इस सभी का सफल रेस्क्यू किया.
रायपुर. छत्तीसगढ़ में बारिश का दौर लगातार जारी है. गुरुवार रात से प्रदेश के कई इलाकों में तेज बारिश हो रही है. शुक्रवार को भी मौसम विभाग ने प्रदेश के कई हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है.
CG News: राजनांदगांव. अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ राजनांदगांव पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है. पुलिस ने एंड-टू-एंड विवेचना के तहत मामले में दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है.
रायपुर. कुम्हारी नगर पालिका क्षेत्र में विद्युत विभाग ने 8 करोड़ बकाया बिल के चलते कार्रवाई करते हुए लगभग 20 प्रमुख स्थानों का बिजली कनेक्शन काट दिया. बिजली कटने की वजह से शहर में सार्वजनिक प्रकाश व्यवस्था, पेयजल आपूर्ति और खेल गतिविधियां बुरी तरह प्रभावित हुई हैं.