बिलासपुर. साइबर अपराधियों ने ठगी की रकम खपाने के लिए बलौदाबाजार के युवक से बैंक ऑफ महाराष्ट्र में म्यूल खाता खुलवाया था. रायपुर के तकनीकी इनपुट और केंद्र सरकार के समन्वय पोर्टल की मदद से मल्हार पुलिस ने खाते की जांच के बाद युवक के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है.
रायपुर. बस्तर की पारंपरिक ढोकरा (बेलमेटल) शिल्पकला को राष्ट्रीय पहचान दिलाने वाले कोण्डागांव जिले के माकड़ी विकासखण्ड के ग्राम बरकई निवासी शिल्पकार बानू राम बैद का चयन वर्ष 2025 के प्रतिष्ठित शिल्प गुरु अवार्ड के लिए किया गया है.
अब तक रेत चोरी के मामले में पकड़े जाने पर आरोपी सिर्फ जुर्माना देकर छूट जाते थे. पर छत्तीसगढ़ में पहली बार बिलासपुर पुलिस ने ना केवल रेत चोरी पर एफआईआर की बल्कि ऐसी विवेचना भी की, कि अदालत ने ट्रायल के बाद रेत चोरी के दो आरोपियों को तीन– तीन साल की सजा देने के अलावा 26–26 हजार रुपए जुर्माना भी लगाया है.
Bilaspur HighCourt News: बिलासपुर. छत्तीसगढ़ में शिक्षक भर्ती के आरक्षण रोस्टर को लेकर हाई कोर्ट ने अहम फैसला दिया है.
रायपुर. नवरात्रि में हम मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की आराधना करते हैं और नारी शक्ति के सामर्थ्य को नमन करते हैं. इसी मातृशक्ति का एक प्रेरक स्वरूप पं. नेहरू चिकित्सा महाविद्यालय से संबद्धअंबेडकर अस्पताल, रायपुर में देखने को मिला, जहां महिला चिकित्सकों की टीम ने अपने चिकित्सकीय कौशल, साहस और समर्पण से एक मां को नया जीवन दिया.
रायपुर. छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल ने सहायक शिक्षक और शिक्षक भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया दोबारा शुरू करने का निर्णय लिया है.
CG News: बिलासपुर. च्वाइस सेंटर संचालकों के QR Code का दुरुपयोग कर लाखों रुपए की धोखाधड़ी करने वाले गिरोह का रेंज साइबर पुलिस ने पर्दाफाश किया है. मामले में रायपुर निवासी दो आरोपियों अंकित आहूजा (32) और आशीष केवटवानी (32) को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने बिलासपुर सहित प्रदेश के नौ […]
Raipur News: रायपुर. राजधानी में नशीले पदार्थों की अवैध बिक्री के खिलाफ टिकरापारा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक विधि से संघर्षरत बालक समेत तीन लोगों को पकड़ा है.
रायपुर. छत्तीसगढ़ कैडर के भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी एस. जयवर्धन को केंद्र सरकार में नई जिम्मेदारी सौंपी गई है.
रायपुर. राष्ट्रीय राजमार्ग-130 के कटघोरा-अंबिकापुर खंड में दुर्घटना प्रबंधन में लापरवाही पर भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएच एआई) ने संबंधित एजेंसी मेसर्स रविंद्र सिंह पर 10 लाख रुपए की पेनाल्टी लगाई है.