बिलासपुर. रेलवे की कॉपर केबल और तांबे की अन्य सामग्री को निशाना बनाकर चोरी करने वाले दिल्ली के एक संगठित गिरोह का आरपीएफ ने पर्दाफाश किया है. गिरोह के सदस्य अनूपपुर क्षेत्र में किराए के मकानों में रहकर रेलवे ट्रैक और अन्य रेल परिसरों की रेकी करते थे.
Bhupesh Baghel Vijay Sharma Debate: रायपुर प्रेस क्लब में मंगलवार को पीएम आवास के आंकड़ाें को लेकर डिप्टी सीएम विजय शर्मा और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आमने-सामने आए. इस दौरान दोनों ही नेता अपनी-अपनी बाते रखी. लेकिन अब कांग्रेस और भाजपा के बीच में कार्टून वॉर छिड़ गया है. दोनो पार्टीयों ने इस डिबेट के बाद अपने-अपने सोशल मीडिया अकाउंट में कार्टून पोस्ट किए है.
मेडिकल कॉलेज सह जिला अस्पताल में स्वास्थ्य सुविधाओं की बदहाली का एक और मामला सामने आया है. जिले के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल के रेडियोलॉजी विभाग में करीब एक माह से एक्स-रे फिल्म का स्टॉक खत्म है.
राजधानी की सबसे व्यस्त सड़कों पर यातायात का दबाव कम करने के लिए प्रस्तावित पांच फ्लाईओवरों की योजना सरकारी प्रक्रिया में उलझ गई है. केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी की मंजूरी के करीब एक साल बाद भी इनके निर्माण की प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ पाई है.
विभागीय जांच में लघु दंड मिलने की स्थिति में निलंबन अवधि को अनुचित मानते हुए संबंधित कर्मचारी को उस अवधि का पूरा वेतन देने का अधिकार है. छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने इसी महत्वपूर्ण टिप्पणी के साथ रायपुर में पदस्थ एक सहायक उपनिरीक्षक की याचिका मंजूर कर ली है.
रायपुर. गणेश चतुर्थी के पावन पर्व पर राजधानी रायपुर में इस बार भक्ति और कला का एक बेहद अनोखा रूप देखने को मिल रहा है. शहर के अलग-अलग हिस्सों में जहां पारंपरिक और आधुनिक थीम पर भव्य पंडाल सजाए गए हैं.
Chhattisgarh News: एक निजी अस्पताल के संचालक पर नर्स ने शादी का झांसा देखकर पिछले लगभग 4 साल से शारीरिक शोषण करने का आरोप लगाया है.
Raipur News: रायपुर. सिविल लाइन थाना पुलिस ने पॉम रेसीडेंसी खंडहर, साईं नगर में घेराबंदी कर तीन युवकों को हेरोइन (चिट्टा) के साथ गिरफ्तार किया है. पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कुल 6.33 ग्राम हेरोइन, बिक्री की रकम, मोबाइल फोन और मोपेड समेत कुल 1.43 लाख रुपए का सामान जब्त किया है.
रायपुर. प्रवर्तन निदेशालय (ED) के रायपुर क्षेत्रीय कार्यालय ने छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) परीक्षा-2020 और 2021 में हुई कथित गड़बड़ियों और धांधली के मामले में बड़ी कार्रवाई की है. ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग निवारण अधिनियम (PMLA), 2002 के प्रावधानों के तहत 11 सितंबर 2026 को तत्कालीन मुख्यमंत्री कार्यालय (CMO) के OSD और वर्तमान में बलरामपुर-रामजुनगंज के अपर कलेक्टर चेतन बोरघरिया को गिरफ्तार कर लिया है.
अंबिकापुर. अंबिकापुर के गांधीनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत पटपरिया धोबीपारा में अपने जीजा के घर रहकर पढ़ाई कर रही कॉलेज छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है.