Bhopal Rani Kamlapati Station Viral Video: सोशल मीडिया पर इन दिनों रानी कमलापति रेलवे स्टेशन का एक वीडियो वायरल हो रहा है. इसमें दो भैंस प्लेटफॉर्म पर घूमती नजर आ रही हैं. दोनों भैंसें कीचड़ में लिपटी हुई हैं. अब यात्री सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठा रहे हैं.
Dewas Collector Action: सरकारी कार्यों में लापरवाही, अनुशासनहीनता और आदेश का पालन ना करने के मामले में देवास कलेक्टर ने सख्त कार्रवाई की है. तीन पटवारियों की सेवा तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दी गई है. तीनों को एक महीने का अग्रिम वेतन दिया गया है.
MP Bhavantar Bhugtan Yojana: मध्य प्रदेश के सोयाबीन उत्पादक किसानों के लिए बड़ी खबर है. सोयाबीन के लिए भावांतर भुगतान योजना के अंतर्गत पंजीयन शुरू हो गया है. किसान 17 अक्टूबर तक रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं.
Pankaj Gupta Cyber Scam: मुंबई क्राइम ब्रांच ने 36 साल के सॉफ्टवेयर डेवलपर को गिरफ्तार किया है. उस पर आरोप है कि वह इंदौर में बैठकर खतरनाक APK फाइलें तैयार कर रहा था. इसके साथ ही साइबर ठगों को इन्हें बेच रहा था. इसकी मदद से ठगों ने देशभर के 9 हजार से ज्यादा लोगों अपना शिकार बनाया और 15 करोड़ रुपये से अधिक की ठगी की
CM Youth Conclave 2026: भोपाल के लाल परेड ग्राउंड में मंगलवार को सीएम यूथ कॉन्क्लेव का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम में प्रदेशभर से लगभग 20 हजार छात्र-छात्राएं शामिल हुए. सीएम बच्चों से संवाद किया और कई बड़े ऐलान किया.
Bhopal Metro Underground Route Row: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में निर्माणाधीन ऑरेंज लाइन मेट्रो के अंडरग्राउंड रूट को लेकर विवाद हो गया है. कांग्रेस विधायक आतिफ अकील ने इस पर आपत्ति जताई है. सोमवार (5 अक्टूबर) देर रात मामला तब गरमा गया जब मेट्रो टीम भोपाल टॉकीज के पास स्थित शाही कब्रिस्तान के पास पहुंची और बेरिकेड्स करनी लगी.
Chhattisgarh Coal Levy Scam: आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (EOW) ने सोमवार (5 अक्टूबर) को कोर्ट में कोल लेवी घोटाला मामले में छठवां पूरक आरोप पत्र दाखिल किया. इसमें कई चौंकाने वाले खुलासे किए गए हैं. जांच एजेंसी ने दावा किया है कि कोयला परिवहनकर्ताओं से अवैध तरीके से वसूली गई 104 करोड़ की रकम कांग्रेस दफ्तर 'राजीव भवन' तक पहुंची है.
Indore Jabalpur Flight: मध्य प्रदेश के हवाई यात्रियों को झटका लगा है. इंदौर और जबलपुर के बीच चलने वाली सीधी उड़ान बंद होने वाली है. इससे लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा. पहले जो सफर डेढ़ घंटे में पूरा हो जाता था, अब 12-15 घंटे लगेंगे.
Jabalpur News: मध्य प्रदेश के जबलपुर में दो मंजिला इमारत का छज्जा गिरने से हड़कंप मच गया. मलबे में दबे 10 से ज्यादा लोगों का रेस्क्यू किया गया है. किसी बड़ी जनहानि की खबर नहीं है. घटनास्थल से मलबा हटाने का कार्य किया जा रहा है.
Tukaram Mundhe: 'द न्यूयॉर्क टाइम्स' ने अपने मेन पेज पर IAS अधिकारी तुकाराम मुंढे की तस्वीर के साथ रिपोर्ट छापी. इसकी हेडलाइन, 'भारत में एक फूड इंस्पेक्टर रॉकस्टार' दी. इसके साथ ही सबहेड में लिखा कि डाइनर्स उनकी पूजा करते हैं और रेस्टॉरेंट मालिक उनसे डरते हैं.