Delhi CJP Protest: दिल्ली में आज फिर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) प्रदर्शन करने वाली है. राजधानी में हलचल बढ़ गई है. मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर आंदोलन जारी रखने का ऐलान किया गया है.
CG News: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने शनिवार को भारतीय जनता पार्टी के संगठन प्रदेश महामंत्री कर्मवीर सिंह से मुलाकात की. सीएम ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर इस मुलाकात की जानकारी दी.
Khargone News: खरगोन का एक युवक प्रेमानंद महाराज के दर्शन की चाह में भटककर पाकिस्तान बॉर्डर पहुंच गया. जहां से पुलिस ने उसे रेस्क्यू किया और 1600 किमी दूर उसके घर पहुंचा दिया. इसके बाद परिजनों ने राहत की सांस ली.
CG News: पूर्व सीएम भूपेश बघेल के बयान पर डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने पलटवार किया. उपमुख्यमंत्री ने कहा कि अब दिल्ली दरबार में तो भीगी बिल्ली बनकर रहना पड़ता है, इसलिए X पर ही कुछ-कुछ लिखकर अपनी भड़ास निकाल लेते हैं
CG News: राजनांदगांव सांसद संतोष पांडेय ने दुर्ग से हरिद्वार और महाराष्ट्र के गोंदिया से छत्तीसगढ़ होते हुए कटरा तक स्पेशल ट्रेन चलाने की मांग रखी है. दोनों ट्रेनों के लिए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के महाप्रबंधक को पत्र लिखा है. उन्होंने आगामी त्योहारों को ध्यान में रखते हुए ये मांग की गई है.
MP News: केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि यह अराजकता फैलाने की कोशिश है, साजिश है प्रतिपक्ष की. मैं तो इनके रवैये से हैरान हूं.
Indore Jodhpur Direct Flight: इंदौर के देवी अहिल्याबाई होलकर अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से जोधपुर के लिए सीधी उड़ान को पिछले साल बंद कर दिया गया था. अब 25 अक्टूबर से एक बार फिर से सीधी उड़ान शुरू होने जा रही है. फ्लाइट का संचालन इंडिगो एयरलाइंस करेगी.
Deepak Babaria Death: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दीपक बाबरिया का शनिवार को निधन हो गया. इस खबर से पार्टी में शोक की लहर दौड़ गई है. आकस्मिक देहांत ने सभी को स्तब्ध कर दिया है. वहीं, संगठन के बड़े नेताओं ने शोक जताया है और दुख प्रकट किया है.
Patwari Service Termination Decision: पूरे राज्य में पटवारी हड़ताल कर रहे हैं. इस पर करण सिंह वर्मा ने कहा कि जो भी पटवारी काम नहीं करेंगे उन पर कार्रवाई की जाएगी. मेरी मुख्यमंत्री मोहन यादव से बात हुई है. ये सही नहीं है. शासन के आदेश पर कार्य करना चाहिए. ये गलत तरीका है.
MP Police Leave Ban Order: मध्य प्रदेश पुलिस मुख्यालय ने पुलिसकर्मियों की छुट्टियों को लेकर सख्त आदेश जारी किए हैं. नवरात्रि और दशहरा जैसे त्योहारों को देखते हुए ये फैसला लिया गया. प्रदेशभर में कानून व्यवस्था को चाक चौबंद रखने के उद्देश्य से पुलिस अधिकारी और कर्मचारियों के अवकाश पर रोक लगाने का फैसला लिया गया है.