Rewa Cylinder Blast: रीवा के पैपखरा गांव में सिलेंडर से गैस लीक होने की वजह से ब्लास्ट हो गया. इस हादसे में तीन बच्चे और उनकी दादी बुरी तरह झुलस गईं. चारों को संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया था. जहां इलाज के दौरान चारों की मौत हो गई.
नीट पेपर लीक मामले में केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी प्रदर्शन करने वाली है. इसके लिए पार्टी फाउंडर अभिजीत दिपके शनिवार सुबह दिल्ली पहुंचे. उन्होंने लोगों से प्रदर्शनस्थल पर अपने साथ तिरंगा लाने की अपील की.
CG News: स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल ने कहा कि इबोला वायरस को लेकर हमने पूरे प्रदेश में हर स्तर पर तैयारी की है. साउथ अफ्रीकन देशों में 250 से 300 केस पाए गए हैं. दुर्ग में जिन तीन लोगों को इसोलेशन में रखा गया है, उनमें कांगो, इथियोपिया और एक अन्य देश का नागरिक है.
Bhupesh Baghel: राज्यसभा चुनाव के लिए बघेल को झारखंड का पर्यवेक्षक बनाया गया है. अजय शर्मा को भी पर्यवेक्षक की जिम्मेदारी सौंपी गई है. झारखंड की दो विधानसभा सीटों पर 18 जून को चुनाव होना हैं. कांग्रेस ने एक उम्मीदवार की घोषणा की है.
Chhattisgarh Exam Fees Hike: फीस में की गई वृद्धि शैक्षणिक सत्र 2026-27 से लागू होगा. अब हाई स्कूल और हायर सेकेंडरी क्लास के स्टूडेंट्स को एग्जाम फीस 800 रुपये देनी होगी. इसके साथ ही अंकसूची और प्रायोगिक परीक्षा के लिए फीस में इजाफा किया गया है.
Indore News: बताया जा रहा है कि डॉग सुबह 9 बजे अरबिंदो अस्पताल पहुंचा, यहां उसने 16 लोगों पर हमला किया. कैंसर अस्पताल की ओर जाकर डॉग ने दो महिला डॉक्टर, नर्स, मरीज, स्टूडेंट्स, अटेंडर्स और सिक्योरिटी गार्ड को निशाना बनाया.
MP Weather: मध्य प्रदेश में मानसून 15 जून के आसपास पहुंच जाता है. मौसम विभाग के अनुसार इस बार मानसून पहुंचने में देर हो सकती है. इस बार केरलम में भी मानसून ने तय तारीख 31 मई से 4 दिन दस्तक दी है. कर्नाटक और तमिलनाडु के कुछ हिस्सों में पहुंच चुका है.
Meenakshi Natarajan RS Nomination: बीजेपी दो सीटें आसानी से जीत लेगी लेकिन उसे तीसरी सीट के लिए अतिरिक्त विधायकों को जरूरत होगी. अब कांग्रेस को लग रहा है कि भारतीय जनता पार्टी तीसरा उम्मीदवार उतारती है तो क्रॉस वोटिंग हो सकती है और उसका उम्मीदवार हार सकता है.
Harsha Richhariya: साध्वी हर्षा रिछारिया ने जबलपुर के गौरीघाट पर 11 दिवसीय एकांतवास का आरंभ कर दिया है. मौन व्रत रहकर वे 15 जून तक एकांत साधना करेंगी. इसके पीछे हर्षानंद गिरि ने अहम वजह बताई है.
Indore Fire: इंदौर के एक इलेक्ट्रिक व्हीकल शोरूम में आग लग गई. शोरूम की ऊपरी मंजिलों पर लोग रहते हैं. जिन्हें पड़ोसियों ने रस्सियों और सीढ़ियों के सहारे सुरक्षित रेस्क्यू किया. किसी व्यक्ति के हताहत होने की खबर नहीं है.