दतिया उपचुनाव के लिए BJP ने ग्वालियर सांसद भारत सिंह कुशवाह को बनाया प्रभारी, राहुल कोठरी बने सह प्रभारी
ग्वालियर सांसद भारत सिंह कुशवाह और बीजेपी प्रदेश महामंत्री राहुल कोठारी
Datia By-election: दतिया उपचुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने प्रभारी और सह प्रभारी नियुक्त कर दिया है. ग्वालियर सांसद भारत सिंह कुशवाह को प्रभारी बनाया गया है. वहीं, भाजपा के प्रदेश महामंत्री राहुल कोठारी को सह प्रभारी बनाया गया है. दोनों नेता चुनाव के लिए रणनीति तैयार बनाएंगे. इस सीट पर चुनाव 30 जुलाई को होने हैं.
बीजेपी ने किया डैमेज कंट्रोल
राजेंद्र भारती की विधायकी रद्द होने के बाद चुनाव आयोग ने दतिया विधानसभा सीट को रिक्त घोषित कर दिया था. बीजेपी की ओर से प्रबल दावेदार माने जा रहे पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा की जगह आशुतोष तिवारी को टिकट मिला. इस फैसले के बाद बड़े स्तर पर स्थानीय नेताओं के बीच असंतोष और गुस्सा देखने को मिला था. इस स्थिति को संभालने के लिए नरोत्तम मिश्रा को भोपाल तलब किया गया. जहां मुख्यमंत्री निवास में सीएम और बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के बीच बैठक हुई. भोपाल के बाद वे दिल्ली भी गए, जहां उन्होंने बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन से मुलाकात की थी. पार्टी ने इस तरह डैमेज कंट्रोल किया

40 नेताओं की फौज उतारी
बीजेपी उम्मीदवार आशुतोष तिवारी ने 13 जुलाई को नामांकन दाखिल किया था. इस दौरान सीएम मोहन यादव, बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष और नरोत्तम मिश्रा समेत पार्टी के कई नेता मौजूद रहे. नामांकन के बहाने पार्टी ने शक्ति प्रदर्शन किया. इसके साथ ही भारतीय जनता पार्टी ने चुनाव प्रचार के लिए 40 दिग्गज नेताओं की फौज उतार दी है. इसमें केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान जैसे बड़े चेहरों के नाम शामिल हैं.
ये भी पढ़ें: ‘आप RSS से हैं, चुनाव जीतकर BJP में चले गए तो?…’, अवधेश नायक बोले- दिग्विजय सिंह ने टिकट कटने की बताई थी वजह
3 अगस्त को आएंगे परिणाम
इस सीट से कांग्रेस ने घनश्याम सिंह को उतारा है. मतगणना 30 जुलाई को होगी और परिणाम 3 अगस्त को घोषित किए जाएंगे. चुनाव को लेकर बीजेपी और कांग्रेस के नेताओं के बीच तीखी बयानबाजियां भी शुरू हो गई हैं. जहां, नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि राजा एक्सपायरी डेट का है. वहीं दिग्विजय सिंह ने कहा कि हम 7500 वोटों से हार गए तो अंहकारी और तुम साढ़े तीन लाख वोटों से हारे तो संस्कारी हो गए.