केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह विदिशा में कीचड़ से सने रास्तों पर पैदल चलकर आदिवासियों की बस्ती पहुंचे. केंद्रीय मंत्री बारिश के कारण आदिवासियों को हुए नुकसान का निरीक्षण करने पहुंचे थे.
मध्य प्रदेश के शाजापुर में मोहर्रम के जुलूस में बड़ा हादसा होने से टल गया. जुलूस के दौरान एक व्यक्ति दौड़ते समय नीचे गिर गया.
दूध में थूक मिलाने की सूचना पाकर अखिल भारत हिंदू सभा के कार्यकर्ता भी गोमती नगर थाने पहुंच गए. अखिल भारत हिंदू सभा ने आरोपी के खिलाफ रासुका लगाने की मांग की है.
CM डॉ मोहन यादव ने कहा, 'हम OBC को 27 परसेंट आरक्षण देने के लिए प्रतिबद्ध हैं. आरक्षण को लेकर कांग्रेस भ्रम फैला रही है. अधिकारियों से बिल लाने के लिए कहा गया है. हम आरक्षण को लेकर ठोस काम कर रहे हैं.'
सुसाइड से पहले लाइव आकर युवक ने अपनी आपबीती सुनाई. युवक ने कहा, 'मैं सुसाइड करने जा रहा हूं. आप लोग कभी जिंदगी में किसी से प्यार मत करना. अगर आप किसी को समय नहीं दे सकते तो प्यार मत करना. अब मैं जीना नहीं चाहता हूं.'
गैस सिलेंडर से लदा एक ट्रक जब पुल पार रहा था तो स्थानीय लोगों ने ट्रक ड्राइवर को मना किया. लेकिन ड्राइवर ने ग्रामीणों की बात नहीं सुनी. ट्रक के नदी में बहने का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
सभी लोगों ने पंडित धीरेंद्र शास्त्री को उनके जन्मदिन पर एक-एक ईंट भेंट स्वरूप दी. श्रद्धालुओं ने कहा कि हमारे क्षेत्र में निशुल्क कैंसर अस्पताल बनेगा. इससे अच्छी कोई दूसरी बात हो ही नहीं सकती थी
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक DGCA की फटकार के बाद एयर इंडिया एक्सप्रेस ने अपनी गलती मानी थी. कंपनी ने माना था कि इंजन के पार्ट्स में रिप्लेसमेंट को लेकर चूक हुई थी. समस्या का पता चलते ही इसे बाद में ठीक किया था.
हिस्ट्रीशीटर और कारोबारी के बीच एक कॉल रिकॉर्डिंग सामने आई है. जिसमें हिस्ट्रीशीटर ने व्यापारी से गाली-गलौज की और घर में घुसकर माता-पिता समेत सभी की हत्या करने की धमकी दी है.
महाकौशल में लगातार हो रही बारिश का असर अब देखने को मिलने लगा है. तमाम सहायक नदियों के साथ ही नर्मदा भी उफान पर है.