Shahdol News: शहडोल जिले से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है, यहां पर अंधविश्वास के चलते दो भाइयों ने अपनी मौसी की सास की बेरहमी से गला काटकर हत्या कर दी. हत्यारों को शक था कि महिला की वजह से गर्भवती पत्नी और बच्चे को खतरा है.
CG News: आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (EOW) ने पूर्व एमडी को 17 जुलाई को हिरासत में लिया था. उन्हें शनिवार (18 जुलाई) को विशेष न्यायालय में पेश किया गया था. इसके बाद उन्हें 20 जुलाई तक पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है.
जैसे ही टीम मौके पर पहुंची तो अतिक्रमणकारियों और इलाके के भू-माफियाओं ने उल्टा वन विभाग की टीम पर हमला बोला दिया.
ग्रामीणों का कहना है कि सबसे बड़ी समस्या ये है कि मात्र 100 मीटर की दूरी पर वन विभाग की भूमि लगी हुई है. वन परिक्षेत्र ओरछा के साथ ही अभ्यारण भी जुड़ा हुआ है. कंपनी से निकलने वाले हानिकारक रासायनिक पानी से अभी तालाब में मछलियों की ही मौत हुई. अगर ये पानी छोटी नदी में पहुंचकर जमीन और बितवल नदी में भी पहुंचता है तो इसमें लोगों को भी भारी नुकसान उठाना पड़ेगा.
आरोप है कि चोरों ने 15 दिन पहले सागौन का पेड़ काटा और उसके बाद चंदन का पेड़ भी काटकर ले गए. घटना की जानकारी मिलने पर वन विभाग के अधिकारियों ने मौके का निरीक्षण किया और जांच शुरू कर दी.
शारिक अब डॉक्टर बनकर समाज की सेवा करना चाहते हैं. उनकी इस सफलता ने ये साबित कर दिया है कि अगर इरादे मजबूत हों तो कोचिंग और संसाधनों की कमी भी आड़े नहीं आती.
आरोपी पिछले 36 साल से फरार था. उसने कोतवाली क्षेत्र में वर्ष 1989 में चोरी की थी. कोर्ट में पेश करने के बाद आरोपी कालू को जमानत भी मिल गई थी. इसके बाद से आरोपी फरार था.
शिक्षा मंत्रालय ने 15 जुलाई को NCTE को तथ्यात्मक सत्यापन रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए थे. कमेटी में शिक्षा मंत्रालय, UGC, मध्य प्रदेश सरकार के प्रतिनिधि और पूर्व कुलपति शामिल हैं.
हवाई यात्रा करने वाले अधिकारी सिर्फ इकोनॉमी क्लास में ही चल सकेंगे. किसी भी कार्यक्रम में किराए के वाहनों की बेहद सीमित संख्या रहेगी. वाहनों को पूल किए जाने के लिए विभाध्यक्ष स्तर पर समीक्षा की जाएगी.
इस घटना के बाद से बिजली कंपनी के अधिकारी और कर्मचारियों में असुरक्षा की भावना है. कर्मचारियों का कहना है कि अगर शासकीय कार्य कर रहे अधिकारियों को ही पुलिस सुरक्षा नहीं दे सकती और आरोपियों को इस तरह छोड़ दिया जाएगा, तो फील्ड में काम करना नामुमकिन हो जाएगा.