Bihar Politics: रात में तेजस्वी के साथ ड्रामा, सुबह जेडीयू खेमे में पहुंचे चेतन आनंद

कल रात चेतन की तलाश में पुलिस तेजस्वी यादव के घर पहुंची थी. हालांकि तब चेतन आनंद ने दावा किया था कि वह पूरी तरीके से राजद के साथ हैं और वहां अपनी मर्जी से हैं.
चेतन आनंद

चेतन आनंद

Bihar Politics: बिहार में महागठबंधन से अलग होने के बाद आज नीतीश सरकार को विधानसभा में अपना बहुमत साबित करना है. सभी दलों के नेता इस समय सदन में मौजूद हैं. इस बीच राजद विधायक चेतन आनंद ने खेला कर दिया है. सदन में चेतन आनंद जेडीयू खेमे में नजर आ रहे हैं. सीएम नीतीश कुमार के साथ दिखने वाले राजद विधायक का नाम चेतन आनंद है, जो कि बिहार के दबंग राजनेता आनंद मोहन के पुत्र हैं और फिलहाल शिवहर सीट से राजद के विधायक हैं.

बता दें कि कल रात चेतन की तलाश में पुलिस तेजस्वी यादव के घर पहुंची थी. हालांकि तब चेतन आनंद ने दावा किया था कि वह पूरी तरीके से राजद के साथ हैं और वहां अपनी मर्जी से हैं. इसके बाद चेतन आनंद फ्लोर टेस्ट से पहले पटना के पाटलिपुत्र इलाके में स्थित आवास चले गए. लेकिन आज सुबह उन्होंने पाला बदल लिया है. आनंद मोहन के पुत्र चेतन आनंद अपने पिता के साथ न केवल सीएम हाउस पहुंचे बल्कि फ्लोर टेस्ट के लिए जाने से पहले इन दोनों ने नीतीश कुमार से भी मुलाकात की.

📺 Vistaar News Live TV

ज़रूर पढ़ें