रायगढ़. रायगढ़ से बिलासपुर के बीच रोजाना सफर करने वाले यात्रियों के लिए मेमू ट्रेन की लगातार लेटलतीफी परेशानी का कारण बन गई है. बुधवार को स्थिति इतनी खराब रही कि करीब ढाई घंटे में पूरा होने वाला रायगढ़-बिलासपुर का सफर पांच घंटे में भी पूरा नहीं हो सका.
CG News: रायगढ़. जूटमिल थाना क्षेत्र में वार्ड क्रमांक 36 के पार्षद विजय चौहान पर लोहे के जैक रॉड से जानलेवा हमला करने के मामले में पुलिस ने फरार आरोपी कमल सारथी (26) को गिरफ्तार कर लिया है.
CG News: बिलासपुर में भी ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा. इस दौरान पूरे जिले में करीब 10 लाख दीप जलाए जाएंगे.
रायगढ़. कला, संस्कृति और परंपरा के साथ खेल प्रतिभाओं को मंच देने वाला 41वां चक्रधर समारोह इस बार कुश्ती के रोमांच से भी सराबोर होगा. समारोह के तहत 16 और 17 सितंबर को मोती महल परिसर में अखिल भारतीय एवं राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है.
महतारी वंदन योजना के तहत सरकारी सहायता लेने वाली महिलाओं की पात्रता की जांच में बिलासपुर जिले में 542 हितग्राही अपात्र पाए गए हैं. जिले में योजना का लाभ ले रहीं 4 लाख 17 हजार 902 महिलाओं की पात्रता जांच के दौरान ये मामले सामने आए.
बिलासपुर. रेलवे की कॉपर केबल और तांबे की अन्य सामग्री को निशाना बनाकर चोरी करने वाले दिल्ली के एक संगठित गिरोह का आरपीएफ ने पर्दाफाश किया है. गिरोह के सदस्य अनूपपुर क्षेत्र में किराए के मकानों में रहकर रेलवे ट्रैक और अन्य रेल परिसरों की रेकी करते थे.
CG News: जांजगीर-चांपा जिले में स्वाइन फ्लू को लेकर स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ गई है. पिछले दिनों स्वाइन फ्लू के लक्षणों के बाद हुई एक व्यक्ति की मौत की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है.
CG News: आरोपियों ने पहले आरक्षक के सिर पर हाथ से वार किया, जिससे वह बाइक समेत सड़क पर गिर गया. इसके बाद शराब पीने के लिए रुपए मांगे. रुपए नहीं देने पर गाली-गलौज करते हुए लाठी, हाथ-मुक्के और लात से मारपीट की.
CG News: सक्ती के जिला कार्यक्रम अधिकारी सुधाकर बोदले के तबादले पर अंतरिम रोक लगा दी है. हाई कोर्ट ने माना कि उनकी वर्तमान पदस्थापना को अभी दो साल पूरे नहीं हुए थे.
CG News: दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर जोन की 26 ट्रेनों में पुराने आईसीएफ कोचों की जगह आधुनिक एलएचबी कोच लगाए गए हैं.