CG News: बिलासपुर में सिरगिट्टी थाने का प्रभार संभालने के दूसरे ही दिन प्रशिक्षु डीएसपी आकाश चौधरी ने थाना क्षेत्र में विशेष अभियान चलाकर गुंडे-बदमाशों के ठिकानों पर दबिश दी. सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीकर माहौल बिगाड़ने वाले तीन लोगों के खिलाफ भी कार्रवाई की गई.
CG News: छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में इंडस्ट्रियल एरिया स्थित एक कार्बन फैक्ट्री में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया. जानकारी के मुताबिक, बॉयलर फटने के बाद आग लगी, जिसके चलते फैक्ट्री परिसर में कई जोरदार धमाके भी हुए. आग ने देखते ही देखते पूरे कारखाने को अपनी चपेट में ले लिया.
CG News: बिलासपुर के गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय में कुलपति प्रो. आलोक चक्रवाल के 5 साल का कार्यकाल पूरा होने पर पार्टी का आयोजन किया गया था. जिसमें दर्दनाक हादसा हो गया. यहां विश्वविद्यालय के छात्र कल्याण अधिष्ठाता (डीएसडब्ल्यू) प्रो. शैलेंद्र कुमार सिंह की हार्ट अटैक से मौत हो गई.
Bilaspur: बिलासपुर में चर्चित सर्पदंश मुआवजा घोटाले में जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है.
Raigarh: रायगढ़ के तमनार पुलिस ने वाहन खरीदी-बिक्री और जमीन दलाली के नाम पर करोड़ों रुपये की ठगी करने वाले आरोपी कृष्ण कुमार साहू को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है. प्रारंभिक जांच में अब तक पीड़ितों से 1 करोड़ 10 लाख रुपये से अधिक की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है.
CG High Court: छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने अनुकंपा नियुक्ति को लेकर एक अहम फैसला सुनाया है. हाई कोर्ट ने स्पष्ट किया है कि किसी बेटी को सिर्फ इसलिए अनुकंपा नियुक्ति के लिए विचार से बाहर नहीं किया जा सकता, क्योंकि वह शादीशुदा है.
CG News: चाम्पा के रविन्द्र कुमार सोनी ने छत्तीसगढ़ी में श्रीमद्भागवत गीता को लिखा है. यह छत्तीसगढ़ के लिए गौरव की बात है.
बिलासपुर संभाग में लगातार हो रही भारी बारिश के कारण आम जन-जीवन पूरी तरह से अस्त-व्यस्त हो गया है. बीती रात हुई बारिश की वजह से एनएच-49 पर भी लंबा जाम लगा रहा.
CG News: छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट डॉक्टरों के हित में बड़ी टिप्पणी की है. कोर्ट ने कहा कि केवल नाबालिग सोनोग्राफी करने मात्र से यह नहीं माना जा सकता कि डॉक्टर को यौन अपराध की जानकारी थी.
हाई कोर्ट ने कहा कि शादीशुदा जीवन में पति-पत्नी के बीच होने वाली सामान्य झड़पों को मानसिक क्रूरता नहीं माना जा सकता. केवल इस बुनियाद पर तलाक मंजूर नहीं किया जाएगा.