Man Posed As Woman Scam: खैरागढ़ में महतारी वंदन योजना में बड़ी चुक सामने आई है. जहां मुढ़ीपार गांव के एक पुरुष हितग्राही तिलोक साहू का आवेदन न केवल योजना में दर्ज हो गया, बल्कि ऑनलाइन रिकॉर्ड के अनुसार आंगनबाड़ी स्तर और सुपरवाइजर स्तर पर भी उसे सत्यापित कर दिया गया.
CG News: कोरबा जिले के कटघोरा थाना क्षेत्र के चर्चित राज ज्वेलर्स छुरी लूट कांड का पुलिस ने खुलासा किया है. पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशन में त्वरित कार्रवाई की गई. थाना कटघोरा और साइबर सेल की संयुक्त टीम ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा है.
CG News: बिलासपुर जिले के सकरी क्षेत्र के घुरू गांव में हैरान करने वाला मामला सामने आया है. जहां रहने वाले एक युवक ने पहली पत्नी से बच्चा नहीं होने पर अपनी ही साली से दूसरी शादी कर ली. उससे तीन बच्चे होने के बाद तीसरी महिला को पसंद करने लगा.
CG News: बिलासपुर जिले के कोटा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम भाड़म में एक दर्दनाक हादसे में एक ही परिवार के तीन सदस्यों की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई. वहीं इस पूरे मामले पर हाई कोर्ट के खुद संज्ञान ले लिया है.
Mahatai Vandan Yojana: महतारी वंदन योजना के तहत ई-केवाईसी की 30 जून की समय सीमा खत्म हो चुकी है. हालांकि बस्तर संभाग के 7 जिलों में अपेक्षाकृत कम प्रगति को देखते हुए वहां ई-केवाईसी की तारीख 20 जुलाई तक बढ़ाने की तैयारी है.
CG News: छत्तीसगढ़ में राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी-2020) के तहत स्कूली शिक्षा में एक और बड़ा बदलाव होने जा रहा है. अब कक्षा 5वीं, 7वीं और 8वीं के विद्यार्थियों के लिए नया पाठ्यक्रम और नई पाठ्यपुस्तकें तैयार की जाएंगी.
CG Weather News: मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान कई जिलों में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है. बिलासपुर और बस्तर संभाग में जोरदार बारिश दर्ज की गई है.
CG News: वाइल्डलाइफ क्राइम कंट्रोल ब्यूरो (WCCB), राज्य फ्लाइंग स्क्वॉड, महाराष्ट्र वन विभाग, पुलिस, इंद्रावती टाइगर रिजर्व की टीम और अन्य वन मंडल की टीम ने संयुक्त कार्रवाई की है. इस नेटवर्क में महाराष्ट्र के दो आत्मसमर्पित नक्सली भी शामिल निकले.
CG News: ये पूरा मामला साल 2001 का है. धनबाद जिले के वासेपुर के गैंगस्टर शब्बीर आलम और उसके भाई शाहिद आलम समेत 5 लोगों ने मिलकर डॉन फहीम खान की मां नजमा खातून और मौसी शहनाज खातून की गोली मारकर हत्या कर दी थी. हत्या के आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था.
Raipur News: परिजनों का आरोप है मिल्क पाउडर से तैयार दूध को पिलाने के बाद उनकी 4 जुलाई को तबीयत खराब हो गई. इसके बाद मेकाहारा अस्पताल में भर्ती कराया गया. इसके बाद दो दिनों बच्ची ICU में भर्ती रही, जहां उसकी मौत हो गई.