CG News: आज संसद में केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने लोकसभा में संविधान (131वां संशोधन) विधेयक 2026 और परिसीमन विधेयक 2026 को सदन में पेश किया. अगर इस विधेयक को मंजूरी मिलती है, तो छत्तीसगढ़ में भी विधानसभा और लोकसभा की सीटें भी बढ़ जाएगी.
Vedanta Power Plant Boiler Blast: सक्ती जिले में 14 अप्रैल की दोपहर वेदांता पावर प्लांट में हुए हादसे में अब तक 20 मजदूरों के मौत हो गई है. इस हादसे में घायल हुए 16 मजदूर अभी भी जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहे हैं. वहीं हादसे को लेकर भारतीय मजदूर संघ ने एक करोड़ रुपये मुआवजा देने की मांग की है.
CG News: छत्तीसगढ़ के आबकारी विभाग के पूर्व विशेष सचिव और एमडी अरुणपति त्रिपाठी और उनकी पत्नी के खिलाफ CBI दिल्ली ने FIR दर्ज किया है. इन दोनों के खिलाफ अनुपातहीन संपत्ति की धाराओं में केस दर्ज किया गया है.
CG News: डीडी नगर में सितंबर 2025 में हुई संदिग्ध मौत का 8 महीने बाद खुलासा हुआ. पोस्टमार्टम रिपोर्ट में 17 चोटें मिलने पर पत्नी और बेटियों ने पूछताछ में पिता की पिटाई कर हत्या करना स्वीकार किया.
CG News: छत्तीसगढ़ में प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन का असहयोग आंदोलन जारी है. इसके तहत 17 अप्रैल (शुक्रवार) को सभी स्कूल संचालक और शिक्षक काली पट्टी बांधकर काम करेंगे. वहीं 18 अप्रैल (शनिवार) को प्रदेश के सभी निजी स्कूल पूरी तरह बंद रहेंगे.
CG Census 2027: छत्तीसगढ़ में 1 मई से जनगणना शुरु होने वाली है. इससे पहले आज यानि 16 अप्रैल से इससे पहले 16 अप्रैल से लोग अपनी जानकारी खुद से ऑनलाइन भर सकते हैं. इससे उन्हें बाद में घरों में आने वाले प्रगणकों को जानकारी नहीं देनी पड़ेगी.
CG News: छत्तीसगढ़ में सुशासन तिहार 2026 का आयोजन होने जा रहा है. इसे लेकर CM विष्णु देव साय ने प्रदेश के सभी जिला कलेक्टरों को पत्र जारी कर इस अभियान के सफल आयोजन को लेकर विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए हैं.
CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में अप्रैल के महिने में ही जून वाली गर्मी पड़ रही है. वहीं मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है कि आने वाले दिनों में गर्मी के तेवर और भी कड़े होंगे. अगले चार दिनों के भीतर प्रदेश के अधिकतम तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस तक की भारी बढ़ोतरी होने की संभावना है.
CBSE 10th Result 2026: सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) ने बुधवार को कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा 2026 का परिणाम घोषित कर दिया है, जिससे देशभर के लाखों छात्रों का इंतजार खत्म हो गया.
CG News: 'नियद नेल्लानार योजना’ (आपका अच्छा गांव) के तहत नारायणपुर जिले के दूरस्थ वनांचल गांव गारपा में आजादी के कई दशक बाद पहली बार बिजली पहुंची है.