CG News: बलरामपुर जिले के जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) मनीराम यादव को राज्य सरकार ने उनके पद से हटा दिया है. यादव पर शिक्षा विभाग में करोड़ों रुपये की वित्तीय अनियमितताओं और खरीदी में गड़बड़ी के गंभीर आरोप लगे थे.
एशियन गेम्स 2026 में स्वर्ण पदक जीतने वाली भारतीय महिला कबड्डी टीम की सदस्य संजू देवी को 51 लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि देने का ऐलान किया है.
रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सोमवार को बस्तर जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर जमीनी स्थिति का जायजा लिया. मुख्यमंत्री जगदलपुर नगर निगम क्षेत्र के डोंगाघाट पहुंचे और बाढ़ से प्रभावित परिवारों से आत्मीयतापूर्वक मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं.
CG News: रायपुर. प्रदेश के शासकीय मेडिकल कॉलेजों में कार्यरत पीजी और अन्य श्रेणी के डॉक्टरों के स्टाइपेंड में शासन ने वृद्धि कर दी है. चिकित्सा शिक्षा विभाग ने स्टाइपेंड संशोधन का आदेश जारी कर दिया है.
राजनांदगांव. गणेश विसर्जन झांकी के दौरान शहर में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए राजनांदगांव पुलिस ने व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की. पुलिस ने गुंडा-बदमाश, निगरानी बदमाश और असामाजिक तत्वों पर विशेष निगरानी रखते हुए संदिग्ध गतिविधियों के खिलाफ कार्रवाई की. इस दौरान सार्वजनिक स्थानों पर चाकू लेकर घूम रहे 8 युवकों को पकड़ा गया […]
रायपुर. मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में सोमवार को यहां मंत्रालय महानदी भवन राज्य शासन के सभी विभागों के भारसाधक सचिवों की बैठक आयोजित की गई. बैठक में राज्य शासन के विभिन्न विभागों के अपर मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव एवं सचिवों के साथ महत्वपूर्ण योजनाओं और विभागीय कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई. मुख्य […]
रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देशानुसार महानदी के बढ़ते जलस्तर और जांजगीर-चांपा जिले के तटीय क्षेत्रों में जलभराव की स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है. कलेक्टर जन्मेजय महोबे एवं पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पांडेय ने शिवरीनारायण पहुंचकर बैराज, पुल और महानदी के तटीय क्षेत्रों का निरीक्षण किया. उन्होंने नदी के […]
CM Sai Singapore Visit: बताया जा रहा है कि सिंगापुर में CM कई बड़ी कंपनियों के CEOs के साथ वन-टू-वन बैठक करेंगे.इनमें उद्योग लगाने, जॉइंट वेंचर और नई फैक्ट्रियां शुरू करने पर बात होगी. इससे प्रदेश में युवाओं के लिए नौकरियों के नए रास्ते खुलेंगे.
CG News: रायपुर. बाढ़ और जलभराव से प्रभावित सुकमा जिले का जायजा लेने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सोमवार को सुकमा पहुंचे. उन्होंने प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर जमीनी स्थिति का निरीक्षण किया और राहत एवं बचाव कार्यों की जानकारी ली.
Rajnandgaon Cow Death News:ग्रामीणों का आरोप है कि गांव में लावारिस पशुओं को तार से घेर कर रखने के नाम पर हर घर से 200-200 रुपए लिए गए, जिसका संचालन ग्राम पटेल, सचिव और सरपंच पति द्वारा किया जा रहा था. लेकिन चारा-पानी की व्यवस्था नहीं की गई