छत्तीसगढ़

Weather Update

CG Weather: सूरजपुर-बलरामपुर समेत 8 जिलों में आकाशीय बिजली का अलर्ट, जानें ताजा IMD अपडेट

CG Weather Forecast:: छत्तीसगढ़ में मौसम विभाग (IMD) ने कई हिस्सों में हल्की से मध्यम वर्षा की संभावना जताई है. प्रदेश के सूरजपुर, बलरामपुर, सरगुजा, नारायणपुर, कांकेर, बीजापुर, सुकमा और राजनांदगांव जिलों के लिए बारिश और आकाशीय बिजली का यलो अलर्ट जारी किया गया है.

jagdalpur news

Jagdalpur News: प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, हाउसिंग बोर्ड निर्माण स्थल से 8 बाल श्रमिक बालिकाओं का किया रेस्क्यू

Jagdalpur News: जगदलपुर में जिला प्रशासन, पुलिस और श्रम विभाग की संयुक्त टीम ने सिटी ग्राउंड के सामने हाउसिंग बोर्ड की निर्माणाधीन इमारत पर छापा मारकर 8 नाबालिग बालिकाओं को बाल श्रम से मुक्त कराया. सभी बस्तर जिले की रहने वाली हैं। ठेकेदार और निर्माण एजेंसी पर बाल श्रम निषेध कानून के तहत कार्रवाई होगी.

Raipur news

Raipur Ganesh Utsav: गणेश उत्सव नजदीक, विसर्जन कुंड अधूरा, रायपुर नगर निगम ने ठेकेदारों को दी चेतावनी

Raipur Ganesh Utsav: रायपुर में गणेश उत्सव से पहले महादेवघाट के पास बन रहे विसर्जन कुंड का काम धीमी गति से चल रहा है. नगर निगम के अपर आयुक्त लोकेश्वर साहू ने निरीक्षण कर विसर्जन से पहले कुंड तैयार करने के निर्देश दिए. वार्ड 2, 20 और 70 में भी निर्माण कार्य धीमे मिलने पर ठेकेदारों पर कार्रवाई के निर्देश दिए.

cg news

CG News: महानदी में मलबा डंप करने पर सरकार सख्त, सभी माइनिंग लीज रद्द करने की हाई कोर्ट को दी जानकारी

CG News: आरंग के निस्दा गांव में अवैध फर्शी पत्थर खनन और महानदी में मलबा डंप करने के मामले में राज्य शासन ने बड़ी कार्रवाई की है. सरकार ने हाईकोर्ट को बताया कि सभी दोषी पट्टेदारों की माइनिंग लीज रद्द कर दी गई है और क्षेत्र में अब कोई लीज कार्यरत नहीं है. कोर्ट ने अधिकारियों को कड़ी निगरानी रखने के निर्देश दिए हैं.

teachers day

Teachers Day: छत्तीसगढ़ में टीचर्स डे पर 63 शिक्षकों का सम्मान, 4 को 50-50 हजार का स्मृति पुरस्कार

Teachers Day: रायपुर के लोकभवन स्थित छत्तीसगढ़ मंडपम में राज्य शिक्षक सम्मान समारोह आयोजित हुआ. राज्यपाल रमेन डेका ने सीएम विष्णुदेव साय की मौजूदगी में 63 शिक्षकों को सम्मानित किया. दुर्ग की प्रज्ञा को मैथ्स की पढ़ाई को आसान बनाने के लिए सम्मान मिला, जबकि 4 शिक्षकों को स्मृति पुरस्कार दिया गया.

Wild elephant

Surguja News: 12 हाथियों के दल ने थोड़गी और लावाहोरी में मचाया जमकर उत्पात, तीन परिवार बेघर, 25 बोरी धान खा गए हाथी

Elephant Terror in Janakpur: थोड़गी के बाद हाथियों का दल ग्राम पंचायत घघरा के आश्रित ग्राम लावाहोरी पहुंचा, जहां हाथियों ने विष्णु अगरिया और सुखलाल अगरिया के मकानों को भी क्षतिग्रस्त कर दिया. बताया जा रहा है कि हाथियों ने विष्णु अगरिया के घर को तोड़कर अंदर रखे करीब 25 बोरी धान खा गए.

Bastar Paddy Procurement Centres

Bastar News: बस्तर संभाग के 7 जिलों के किसानों को राहत, गांव के नजदीक मिलेगी समर्थन मूल्य पर धान बेचने की सुविधा

Bastar News: सहकारिता मंत्री केदार कश्यप ने संबंधित अधिकारियों को धान खरीदी प्रारंभ होने से पहले सभी नवीन केंद्रों में आवश्यक तैयारियां समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं. केंद्रों के लिए ऊंची एवं समतल भूमि का चयन करने तथा किसानों की सुविधा से जुड़ी सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने को कहा गया है.

cgpsc

CGPSC घोटाले में ED का बड़ा एक्शन, 16 लोगों को पूछताछ के लिए बुलाया, उत्कर्ष चंद्राकर से पूछताछ जारी

CGPSC Scam: छत्तीसगढ़ PSC भर्ती घोटाले में ED ने 16 लोगों को पूछताछ के लिए बुलाया है. ED कारोबारी उत्कर्ष चंद्राकर से पूछताछ कर रही है. ED का दावा है कि विकास चंद्राकर ने PSC की तैयारी कर रहे दो दर्जन युवाओं को उत्कर्ष से मिलाया था. प्रति व्यक्ति 50-60 लाख रुपए में चयन का सौदा हुआ.

झीरम घाटी हत्‍याकांड

13 साल, 101 गवाह और 31 मौतें… छत्तीसगढ़ के झीरम घाटी नरसंहार की पूरी कहानी

Jhiram Ghati Attack: झीरम घाटी हत्याकांड मामले में एनआईए कोर्ट ने 10 आरोपियों को दोषी करार दिया है. इसके बाद यह हत्याकांड फिर चर्चा में आ गया है. ऐसे में समझते हैं कि आखिरकार हुआ क्या था?

Palash Malhotra

Raipur: जन्माष्टमी पर ‘ड्राई डे’ का उड़ाया मज़ाक, प्लैटिनम बार से शराब बेचते कांग्रेस नेता गिरफ्तार!

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर पूरे प्रदेश में ड्राई डे का ऐलान किया गया था. लेकिन इसी दौरान पुलिस ने कांग्रेस नेता को शराब बेचते हुए गिरफ्तार किया है.

ज़रूर पढ़ें