CG Crime News: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के कोटा थाना क्षेत्र में इन दिनों अपराधियों के हौसले बुलंद थे, लेकिन खाकी ने एक बार फिर साबित कर दिया कि कानून के हाथ कितने लंबे होते हैं. बिलासपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर चलाए जा रहे ‘चेतना विरुद्ध नशा व प्रहार अभियान’ के तहत कोटा पुलिस ने एक ऐसे शातिर गैंग का पर्दाफाश किया है, जिसने इलाके में लूट और नकबजनी से सनसनी फैला दी थी.
एक आरक्षक के खिलाफ पुलिस प्रशासन ने कड़ा कदम उठाया है. रक्षित केंद्र बिलासपुर में पदस्थ आरक्षक क्रमांक 343 दिनेश प्रधान को पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह द्वारा अनिवार्य सेवानिवृत्ति (Compulsory Retirement) का अंतिम दण्डादेश जारी किया गया है.
Kanker News: कांकेर जिले के अंदरूनी इलाके नदी-नालों, पहाड़ों और घने जंगलों से घिरे हुए हैं. कई क्षेत्रों में आज भी पुल और पक्की सड़क जैसी बुनियादी सुविधाओं का अभाव है. इसी मुश्किल परिस्थिति के बीच शिक्षक आदिवासी अंचल के बच्चों तक शिक्षा पहुंचाने का जिम्मा निभा रहे हैं.
धमतरी. थाना सिटी कोतवाली पुलिस ने जुआरियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए एक बड़ी दबिश दी है. पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर जालमपुर वार्ड स्थित राठी गोदाम के पास सार्वजनिक स्थान पर हार-जीत का दांव लगाकर जुआ खेल रहे 6 आरोपियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है.
पेंड्रा. गौरेला-पेंड्रा बाईपास की मांग को लेकर सोशल मीडिया पर पदयात्रा का ऐलान करना भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष सिद्धार्थ दुबे को भारी पड़ गया.
कोंडागांव/केशकाल. केशकाल क्षेत्र में शुक्रवार को दो अलग-अलग सड़क हादसों में युवक-युवती की मौत हो गई, जबकि सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. दोनों घटनाओं में दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हुई. घायलों को पुलिस ने केशकाल अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका उपचार जारी है.
Ambikapur: दशहरा-दिवाली में नेताओं, मंत्रियों और अफसरों के बंगले सजाए जाते है लेकिन जो इनकी सजावट करता है और पैसा लगाता है उनका पेमेंट आज भी होल्ड है.
बीजापुर जिले से प्रधानमंत्री आवास योजना में भ्रष्टाचार का मामला सामने आया है. ग्राम सचिव ने गांववालों के नाम योजना से पहली और दूसरी किस्त तो निकाल दी लेकिन ग्रामीणों को पैसा नहीं मिला.
तखतपुर.माइंड्स आई इंटरनेशनल स्कूल, बरेला में जन्माष्टमी के अवसर पर आयोजित मटका फोड़ कार्यक्रम की तैयारी के दौरान कक्षा सातवीं का 13 वर्षीय छात्र वैभव जायसवाल हाईटेंशन 11 केवी विद्युत तार की चपेट में आ गया.
रायपुर: मंत्री केदार कश्यप की पहल से सहकारी बैंको में भर्ती का रास्ता साफ हो गया है. 1,360 पदों पर नियुक्ति के लिए मंजूरी मिल गई है.