CG News: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज नई दिल्ली स्थित संचार भवन में केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से मुलाकात कर राज्य में डिजिटल कनेक्टिविटी के विस्तार से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की. मुख्यमंत्री ने डिजिटल भारत निधि (डीबीएन) योजना के तहत छत्तीसगढ़ में 2,305 नए मोबाइल टावरों को शीघ्र स्वीकृति देने का आग्रह किया.
CG News: छत्तीसगढ़ में बढ़ते बिजली बिलों के विरोध में कांग्रेस ने राज्यव्यापी आंदोलन का ऐलान किया है. पीसीसी चीफ दीपक बैज ने प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि कांग्रेस 1 से 3 अगस्त तक पूरे प्रदेश में तीन दिवसीय चरणबद्ध आंदोलन चलाएगी.
CG News: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने शुक्रवार को संसद भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात कर राज्य के विकास से जुड़े कई महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने बस्तर के समग्र विकास का रोडमैप प्रधानमंत्री के सामने रखा.
CG News: छत्तीसगढ़ में इस शैक्षणिक सत्र से तिमाही और अर्धवार्षिक परीक्षाएं पूरे प्रदेश में एक ही तारीख पर आयोजित की जाएंगी. लोक शिक्षण संचालनालय (DPI) ने परीक्षा कार्यक्रम और समय-सारिणी जारी कर दी है.
CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में बीते कई दिनों से झमाझम बारिश हो रही है. रायपुर समेत प्रदेश के कई जिले पानी से तरबतर हो गये. चारों तरफ पानी-पानी नजर आया. कई जगहों पर जलभराव की स्थिति में भी देखने को मिली.
CG News: कटघोरा-डोंगरगढ़ रेल लाइन को लेकर सीएम विष्णुदेव साय और रेल मंत्री अश्विन वैष्णव के बीच चर्चा हुई. 295 किलोमीटर लंबी इस महत्वाकांक्षी रेल परियोजना का विकास रेल मंत्रालय और छत्तीसगढ़ शासन के संयुक्त उपक्रम (ज्वाइंट वेंचर) के माध्यम से किया जाएगा. इसके लिए दोनों संस्थाओं की साझेदारी में एक स्पेशल पर्पज व्हीकल (SPV) का गठन किया जाएगा.
CG News: छत्तीसगढ़ के कई इलाकों में भारी बारिश का दौर जारी है. इसे देखते हुए सीएम विष्णुदेव साय ने सभी जिलों के कलेक्टरों और पुलिस अधीक्षकों को हाई अलर्ट पर रहने का निर्देश दिया है. रेड और येलो अलर्ट वाले जिलों में विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं.
CG Smart Meter Electricity Bill: बिजली बिल को लेकर पूरे छत्तीसगढ़ में बवाल मचा हुआ है. जनता सड़कों पर है. घरों से स्मार्ट मीटर उखाड़े जा रहे हैं और गुस्सा सातवें आसमान पर है. वहीं दूसरी तरफ इस मामले पर बिजली विभाग की तरफ से सफाई आई है.
Health Minister Shyam Bihari Jaiswal Order: छत्तीसगढ़ में मिलावटी खाद्य पदार्थों के खिलाफ सरकार ने बड़ा कदम उठाया है. स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने घोषणा की है कि कल से प्रदेश में एनालॉग पनीर की बिक्री पर रोक लगाई जाएगी. इसके लिए आज ही आदेश जारी किया जाएगा.
Apply Before Fifth August Deadline: छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों के लिए जरुरी खबर है. जहां राज्य शासन के खेल एवं युवा कल्याण विभाग ने खेल पुरस्कारों और मुख्यमंत्री ट्रॉफी के लिए आवेदन शुरु कर दिए हैं.