पहलगाम हमले के 15 दिन बाद, 6-7 मई 2025 की रात भारत ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ लॉन्च किया. भारतीय वायुसेना, सेना और नौसेना के जॉइंट ऑपरेशन में पाकिस्तान के पंजाब प्रांत (बहावलपुर) और PoK (कोटली, मुजफ्फराबाद) में जैश-ए-मोहम्मद और लश्कर-ए-तैयबा के 9 आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया गया.
Operation Sindoor: ऑपरेशन सिंदूर के बाद पीएम मोदी ने कैबिनेट की बैठक की. पीएम मोदी ने कैबिनेट मंत्रियों की मीटिंग में 'ऑपरेशन सिंदूर' की जानकारी दी. प्रधानमंत्री ने इस ऑपरेशन पर सेना की तारीफ की.
2019 में बालाकोट एयरस्ट्राइक के वक्त विपक्ष ने सबूत मांगकर और PM मोदी पर तंज कसकर खूब विवाद खड़ा किया था. राहुल ने कहा था, "मोदी 5 मिनट राइफल उठाकर दिखाएं," तो लालू ने PM के "बादल रडार" वाले बयान पर चुटकी ली थी, "ऐ हट बुड़पक, रडार इधर है!"
आतंकी ठिकानों को निशाना बनाकर बदला ले लिया है. इस घटना के बाद से ही सोशल मीडिया मीम्स की बाढ़ आ गई है. लोग पाकिस्तान को जमकर ट्रोल कर रहे हैं.
Operation Sindoor: 'ऑपरेशन सिंदूर' को लेकर दिल्ली के मंत्री कपिल मिश्रा ने बयान दिया है. उन्होंने कहा कि एक चुटकी सिंदूर की कीमत आज आतंकी आकाओं को समझ आ गई होगी…
2016 की उरी सर्जिकल स्ट्राइक और 2019 के बालाकोट एयरस्ट्राइक अब तक भारत के सबसे बड़े जवाब माने जाते थे. लेकिन ऑपरेशन सिंदूर इन दोनों से कहीं ज्यादा गहराई तक गया है. इस बार भारतीय सेना ने पाकिस्तान के उन हिस्सों को निशाना बनाया जो अब तक नो-गो ज़ोन माने जाते थे.
Operation Sindoor: भारत के 25 मिनट के इस ऑपरेशन में पाकिस्तान के आतंकी ठिकाने बर्बाद हुए हैं. तबाही की कई तस्वीरें अब सामने आ रही है.
Operation Sindoor: पाकिस्तान के खिलाफ जारी भारत के 'ऑपरेशन सिंदूर' के बीच पूर्व आर्मी चीफ मनोज नरवणे ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि अभी पिक्चर बाकी है.
Operation Sindoor: ऑपरेशन सिंदूर में भारत के मोस्ट वांटेड आतंकी मसूद अजहर के पूरे परिवार का खात्मा हो गया है. इस ऑपरेशन में मसूद अजहर के परिवार के 14 लोगों की मौत हो गई है.
Operation Sindoor: 'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद भारतीय सेना ने आज सुबह 10:30 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इसकी जानकारी दी. इसमें विदेश सचिव विक्रम मिस्त्री के साथ विंग कमांडर व्योमिका सिंह और कर्नल सोफिया कुरैशी शामिल रहीं.