मध्य प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से कई जिलों में हल्की बारिश देखने को मिल रही है. आज भी मौसम विभाग ने 20 राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया है. हालांकि मार्च के आखिरी हफ्ते तक गर्मी बढ़ सकती है.
Uttar Pradesh: बरेली में बड़ा हादसा हुआ है. यहां एक ईंट भट्टे की दीवार अचानक भरभराकर गिर गई. जिसमें कई मजदूर दब गए. इस घटना को लेकर मिली जानकारी के मुताबिक, घटना में एक मजदूर की मौत हो गई है.
RSS नेता सीआर मुकुंदा ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और DMK के मुखिया एमके स्टालिन की नीयत पर सवाल उठाए. उन्होंने स्टालिन पर अपने निजी सियासत के लिए विभाजनकारी सोच को बढ़ावा देने का आरोप लगाया.
अमित शाह ने कहा कि कभी कश्मीर में आतंकवादियों के जनाजों पर जुलूस निकलते थे, लेकिन अब ऐसा नहीं होता. हमारे समय में आतंकवादियों को मारा जाता है, लेकिन उनके जनाजे नहीं निकाले जाते, उन्हें सीधे दफना दिया जाता है.
Peshawar Explosion: शुक्रवार दोपहर पेशावर में हुआ यह धमाका किस्साखानी बाजार की जामा मस्जिद में हुआ है. जिसमें 5 से अधिक लोगों के मारे जाने की खबर है. जबकि 30 से ज्यादा लोगों के घायल होने की बात सामने आ रही है.आज हुए इस धमाके के वक्त मस्जिद में बड़ी संख्या में लोग नमाज अदा कर रहे थे.
भारत ने हैप्पीनेस रिपोर्ट 2025 में 118वां स्थान हासिल किया है, जो कि पिछले साल के मुकाबले 8 पायदान ऊपर है. सुनकर अच्छा लगता है, है ना? लेकिन अगर हम गहराई से देखें, तो यह सुधार शायद उतना खुश करने वाला नहीं है जितना लगता है. सच कहें तो भारत की स्थिति अब भी यूक्रेन और फिलिस्तीन जैसे युद्धग्रस्त देशों से भी पीछे है.
फ्लोरिडा के एक शख्स जॉन जॉनसन ने अंडे के महंगे दामों से बचने का एक अनोखा तरीका अपनाया है. जॉन ने अंडे की जगह इगुआना के अंडे खाना शुरू कर दिए हैं. आप सोच रहे होंगे कि यह क्या नया तरीका है? दरअसल, इगुआना एक प्रकार की छिपकली होती है.
Aam Admi Party: AAP PAC की बैठक में फैसला लेते हुए गोपाल राय को दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष के पद से हटा दिया गया है. अब गोपाल राय की जगह दिल्ली की कमान सौरभ भारद्वाज को सौंप दी गई है. सौरभ भारद्वाज को दिल्ली आप का अध्यक्ष बनाया गया है. वहीं, महराज मालिक को जम्मू-कश्मीर AAP का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है.
अब यहां शुरू होता है असली खेल. निकान्त जैन ने दत्ता से कहा कि अगर वह जल्दी प्रोजेक्ट की मंजूरी चाहते हैं, तो उन्हें पांच फीसदी कमीशन देना होगा. दत्ता ने रिश्वत देने से मना कर दिया. तो निकान्त जैन ने प्रोजेक्ट की फाइल लटकानी शुरू कर दी. इसका मतलब यह था कि दत्ता का प्रोजेक्ट अनिश्चितकाल तक लटक सकता था, और मंजूरी मिलने में महीनों का समय लग सकता था.
बैठक की शुरुआत में संघ ने एक बहुत ही खास विषय पर चर्चा की, जो भारतीय संस्कृति और धार्मिक एकता से जुड़ा था — प्रयागराज महाकुंभ. संघ प्रमुख मोहन भागवत और सरकार्यवाह मुकंद सीआर ने महाकुंभ के सफल आयोजन के लिए उत्तर प्रदेश सरकार और भारत सरकार की सराहना की.