सीएम ममता ने तंज कसते हुए कहा, "महाकुंभ का सम्मान मैं करती हूं, पवित्र गंगा का भी, लेकिन यहां कोई ठोस योजना नजर नहीं आ रही. कुछ वीआईपी के लिए 1 लाख रुपये तक के कैंप्स हैं, जबकि गरीबों के लिए कोई ध्यान नहीं."
रामलीला मैदान सिर्फ एक मैदान नहीं है, ये दिल्ली के इतिहास और राजनीति का दिल है. यह वो जगह है, जहां से आवाज़ उठी, जहां बदलाव की लहर चली, और जहां से सत्ता की राह बनी.
वरिष्ठता के आधार पर ज्ञानेश कुमार का चयन हुआ है और यह तय प्रक्रिया के मुताबिक भी है, लेकिन विपक्ष का मत है कि अगर पैनल की संरचना को लेकर ही कोर्ट में मामला लंबित है तो उसके पहले यह नियुक्ति होनी ही नहीं चाहिए थी.
मुख्यमंत्री ने समाजवादी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा, "यह दोहरे मापदंड की राजनीति है. आप खुद तो अपने बच्चों को इंग्लिश मीडियम में पढ़ाना चाहते हैं, लेकिन दूसरों के बच्चों के लिए उर्दू को ज़रूरी बनाना चाहते हैं. क्या यह सही है? आप मौलवी बनाना चाहते हैं, कठमुल्लापन की ओर समाज को ले जाना चाहते हैं."
यमुना की सफाई कोई आम सफाई अभियान नहीं है! ये वो मिशन है, जो 16 फरवरी 2025 को दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना के निर्देशन में शुरू हुआ. क्या हुआ फिर? खैर, सफाई के नाम पर यमुना में ट्रैश स्कीमर्स, वीड हार्वेस्टर और ड्रेज यूटिलिटी क्राफ्ट नामक हाई-टेक मशीनें उतारी गईं!
Ranveer Allahbadia Controversy: सुप्रीम कोर्ट में अल्लाहबादिया के विवादित टिप्पणी पर सुनवाई हुई. इस दौरान SC ने यूट्यूबर रणवीर इलाहाबादिया को फटकार लगाई और कहा कि उनके दिमाग में गंदगी है, ऐसे इंसान के लिए हम क्यों सुनवाई करें.
शपथ ग्रहण समारोह से पहले रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा, जिसमें देश के मशहूर कलाकारों और संगीतकारों का प्रदर्शन होगा. कैलाश खेर जैसे नामी कलाकार अपने सुरों का जादू बिखेरेंगे, वहीं फिल्मी जगत के सितारे मंच पर अपनी मौजूदगी से कार्यक्रम को और भी शानदार बनाएंगे.
Bihar: महाकुंभ के चलते बिहार के भी सभी रेलवे स्टेशनों पर भारी भीड़ देखने को मिल रही है. यात्री ट्रेन के कोच का दरवाजा नहीं खोल रहे हैं. जिस कारण स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार कर रहे लोग ट्रेन में तोड़फोड़ कर रहे हैं. ट्रेन पर तोड़फोड़ का नया वीडियो बिहार से आया है.
RPF की रिपोर्ट के अनुसार, प्लेटफार्म नंबर 12-13 और 14-15 के यात्रियों ने सीढ़ियों के रास्ते फूट ओवर ब्रिज 2 और 3 पर चढ़ने की कोशिश की, जबकि दूसरी ट्रेन के यात्री सीढ़ियों से उतर रहे थे. इस संकरे रास्ते में यात्रियों के बीच धक्का-मुक्की हो गई, जिसके परिणामस्वरूप कुछ यात्री गिर गए और भगदड़ मच गई.
CEC Gyanesh Kumar: अब देश के नए मुख्य चुनाव आयुक्त (26th Chief Election Commissioner) ज्ञानेश कुमार होंगे. वे 19 फरवरी को 26वें CEC पद की शपथ लेंगे. इनका कार्यकाल 26 फरवरी 2029 तक चलेगा. वहीं, मौजूदा मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार 18 फरवरी को रिटायर हो रहे हैं.