उज्जैन में महाकालेश्वर मंदिर में सुरक्षा व्यवस्था के दौरान एक युवक हिडन कैमरे वाला चश्मा पहनकर मंदिर परिसर में पहुंच गया. युवक की गतिविधियां संदिग्ध लगने पर सुरक्षा कर्मियों ने उसे रोका और जांच की, जिसमें चश्मे में हिडन कैमरा लगा होने की जानकारी सामने आई.
खूंखार साइको कुत्ते को पकड़ने के लिए नगर पालिका की टीम दिनभर घूमती रही. लेकिन शातिर कुत्ता दिनभर अपना ठिकाना बदलकर लोगों को निशाना बनाता रहा. साइको कुत्ते का हमला इतना घातक था कि एक व्यक्ति को 22 टांके लगाने पड़ गए.
मध्य प्रदेश के शहडोल में दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. यहां एक महिला ने अपने ती मासूम बच्चियों के साथ जहर खाकर जान दे दी.
MP News: सरकार का मानना है कि निगम, मंडल और बोर्ड केवल प्रशासनिक संस्थाएं नहीं हैं, बल्कि शासन और जनता के बीच महत्वपूर्ण कड़ी भी हैं. इसलिए पदाधिकारियों से अपेक्षा की गई है कि वे अपने-अपने विभागों की योजनाओं की जमीनी मॉनिटरिंग करें.
कांग्रेस प्रवक्ता का कहना है कि अधिकारियों ने बताया था कि पहला वाला आईडी कार्ड भी वैलिड है. अब दो आईडी कार्ड और हो गए हैं. तो क्या अब एक आदमी तीन जगहों पर वोट डालेगा.
अमृता सिंह ने अपनी पोस्ट में लोगों से कहा, 'बिना गलती के ये ऐसे बोल रहे हैं और फिर ये जस्टिस की बात कर रहे हैं. क्या बोलूं मैं बताओ. क्या मैं एफआईआर करवाऊं. क्योंकि मेरी जान को खतरा है. आप लोग बताइए मैं क्या करूं. मैंने क्या गलत बोला है.'
Satna hospital viral video: युवक मरीज को बाइक पर बैठाकर ले जाना चाहता था, लेकिन मरीज की हालत को देखते हुए ऐसा संभव नहीं हो सका. मरीज ने बाइक पर बैठने से मना कर दिया, जिसके बाद युवक वापस लौट आया.
स्कूल शिक्षा मंत्री के इस फैसले से मध्य प्रदेश के करीब 4 लाख टीचर्स को राहत मिलेगी. इसके पहले भीषण गर्मी और हीटवेव के बीच टीचर्स की ड्यूटी जनगणना के काम में लगाई गई थी. इसके अलावा बोर्ड परीक्षाओं से संबंधित काम में शिक्षक व्यस्त थे.
बालाघाट नक्सल सेल के एएसपी ने जानकारी देते हुए बताया कि नक्सलवाद खत्म होने के बाद भी पूरी सावधानी के साथ काम किया जा रहा है. जिस तरह से पहले सतर्कता बरतते थे, उतनी ही एहतियात अभी भी बरती जा रही है.
शुजालपुर में सभी कार्यक्रमों के बाद दोपहर 3 बजकर 10 मिनट पर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव शुजालपुर से इंदौर के लिए प्रस्थान करेंगे. मुख्यमंत्री का इंदौर के होटल द एक्सोटिका में दोपहर 3 बजकर 50 मिनट पर पहुंचेंगे.