बॉडी शेमिंग के कारण एक्टिंग छोड़ने वाली थी अंजलि
Anjali Anand: बॉलीवुड में कदम रखने से पहले एक्ट्रेस अंजलि आनंद आर्थिक तंगी से जूझ रही थीं. एक वक्त ऐसा आया, जब उन्होंने एक्टिंग का सपना हमेशा के लिए छोड़ने का मन बना लिया था. यहां तक कि वह देश भी छोड़ना चाहती थीं.
Written By
प्रतीक चौहान
|
Last Updated: Sep 28, 2026 06:54 PM IST
अंजलि आनंद अपनी मजबूत अभिनय प्रतिभा और प्लस साइज बॉडी पॉजिटिविटी के लिए जानी जाती हैं.
एक इंटरव्यू में अंजलि ने अपने करिअर के शुरुआती दौर में कास्टिंग डायरेक्टर्स और मेकर्स के रवैये को याद करते हुए कई बातें कही.
उन्होंने कहा कि मैं टीवी और ओटीटी पर काम कर रही थी, लेकिन मुझे हर तरफ से यही सुनने को मिलता था कि अगर मुझे लीड रोल या मुख्य फिल्में चाहिए, तो मुझे अपना वजन घटाना ही होगा.
मुझसे बार-बार कहा जाता था कि इस साइज के साथ मुख्य भूमिकाएं नहीं मिल सकतीं. मैं इस बॉडी-शेमिंग और लगातार मिलने वाली सलाहों से इतनी ज्यादा परेशान हो गई थी कि मैंने लगभग एक्टिंग इंडस्ट्री छोड़ने का फैसला कर लिया था.
जब अंजलि एक्टिंग छोड़ने का मन बना चुकी थीं, तभी उनकी किस्मत ने करवट ली. उन्हें निर्देशक करण जौहर की बड़ी बजट फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' के लिए ऑडिशन का बुलावा आया.
फिल्म में अपनी एंट्री और करण के साथ काम करने के अनुभव पर अंजलि ने कहा, 'जब मुझे धर्मा प्रोडक्शंस से ऑडिशन के लिए फोन आया, तो मुझे विश्वास ही नहीं हुआ.
ऑडिशन देने के बाद जब करण ने मेरा काम देखा, तो उन्होंने मुझे बिना किसी बदलाव या वजन घटाने की शर्त के तुरंत साइन कर लिया.
उन्होंने कहा कि मुझे वैसी ही स्वीकार किया जैसी मैं थी. अंजलि ने कहा कि करण सर के साथ काम करना और उनकी फिल्म से बॉलीवुड डेब्यू करना मेरे लिए एक बहुत बड़ा बदलाव साबित हुआ.