Utility-gallery

XUV 3XO CNG

महिंद्रा ने लॉन्च किया अपनी पहली XUV 3XO CNG कार, कीमत 10 लाख से भी कम

Mahindra XUV 3XO CNG Price: अगर आप भी काफी समय से कम दाम में एक लग्जरी कार खरीदने की सोच रहे थे, तो यह समय आपके लिए बिल्कुल सही है. हाल ही में महिंद्रा ने अपनी पहली नई CNG कार लॉन्च कर दी है, जिसमें कई लग्जरी फीचर्स दिए गए हैं. बता दें कि इस किफायती कार की कीमत 10 लाख रुपये से भी कम है, इसलिए आपको यह नया CNG मॉडल महंगा नहीं पड़ेगा. आइए जानते हैं महिंद्रा की इस नई कार की कीमत और इसके फीचर्स के बारे में.

Oppo Find X10 Pro and pro Max

7000mAh बैटरी और 200MP कैमरे के साथ आएंगे Oppo के दो नए 5G फोन, जानें दमदार फीचर्स और कीमत

Oppo 200MP 7000mAh 5G Phones: चीनी कंपनी ओप्पो जल्द ही भारत में अपनी नई फ्लैगशिप सीरीज लॉन्च करने जा रही है. कंपनी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट करके इसकी लॉन्च डेट कन्फर्म कर दी है. यह सीरीज अगले हफ्ते 22 अक्टूबर को भारतीय बाजार में आएगी. इसके साथ ही कंपनी नया टैबलेट और TWS ईयरबड्स भी पेश कर सकती है.

Infinix GT 50 Pro

इस महीने भारत में लॉन्च होगा दमदार गेमिंग फोन, मिलेंगे तगड़े फीचर्स और एक्सेसरीज

Infinix GT 50 Pro India Launch: गेमिंग स्मार्टफोन सेगमेंट में एक नया धमाका होने वाला है. कंपनी अपनी GT सीरीज को आगे बढ़ा रही है और भारत में जल्द ही नया गेमिंग फोन लाने की तैयारी में है. इस फोन में हाई रिफ्रेश रेट डिस्प्ले और बेहतर कूलिंग सिस्टम दिया जाएगा. कंपनी ने इसके साथ एक पूरा गेमिंग इकोसिस्टम भी टीज किया है, जिसमें खास गेमिंग एक्सेसरीज भी लॉन्च हो सकती हैं.

Premium Midsize Sedan Debuts at 9.99 Lakh with Segment First Features

10 लाख रुपए में लॉन्च हुई Skoda की नई Slavia फेसलिफ्ट, हैं कई खास फीचर्स

प्रीमियम मिडसाइज सेडान सेगमेंट में एक नया माइलस्टोन सेट करते हुए स्कोडा ऑटो इंडिया ने आखिरकार अपनी नई स्लाविया फेसलिफ्ट भारतीय बाजार में लॉन्च कर दी है. इस धांसू मिडसाइज सेडान में वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स और वायरलेस फोन चार्जिंग समेत कई और सुविधाएं मिलती हैं.​

Ration Card

राशन कम मिल रहा है या ज्यादा पैसा मांग रहे हैं, तो यहां करें शिकायत, तुरंत होगी कार्रवाई

Ration Card Complaint: पीएम गरीब कल्याण अन्न योजना और सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत देश के करोड़ों लोगों को मुफ्त या सस्ते दाम पर राशन दिया जाता है. कई बार राशन डीलर कम तौल कर देते हैं या तय मात्रा से कम राशन देते हैं. कई जगह कोटे में गड़बड़ी की शिकायतें भी सामने आती हैं. अगर आपके साथ भी ऐसा हो रहा है तो इसे नजरअंदाज न करें और तुरंत ऑफिशियल प्लेटफॉर्म पर शिकायत दर्ज कराएं.

train

ट्रेन कैंसिल हो गई तो क्या करें, ऑनलाइन और काउंटर टिकट का पैसा कैसे मिलेगा वापस, जानें पूरा प्रोसेस

IRCTC Train Cancel Refund: SIR में हुई गड़बड़ी को लेकर आज दिल्ली में कांग्रेस जनता पार्टी विरोध प्रदर्शन कर रही है. लगातार देशभर में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की जा रही है. प्रोटेस्ट से पहले ही प्रशासन ने 200 से अधिक ट्रेनों का संचालन रद्द कर दिया है. ट्रेन कैंसिल होने की वजह से यात्री बहुत ज्यादा परेशान नजर आ रहे हैं. वहीं ट्रेन यात्रियों के मन में यह सवाल है कि ट्रेन कैंसिल हो जाने पर क्या उन्हें टिकट का पैसा वापस मिलेगा या नहीं. ऐसे में आइए जानते हैं कि ट्रेन कैंसिल होने के बाद रेलवे विभाग से अपना रिफंड कैसे लें.

Renault Duster Hybrid

इस महीने लॉन्च होंगी 8 धांसू गाड़ियां, लिस्ट में Skoda Slavia से लेकर Mercedes तक शामिल

Upcoming Car Launches This Month: अक्टूबर आते ही ऑटोमोबाइल बाजार में हलचल तेज हो जाती है. फेस्टिव सीजन को देखते हुए कंपनियां ग्राहकों के लिए कुछ नया लेकर आती हैं. इस बार अक्टूबर 2026 पहले से ज्यादा खास होने वाला है.इस महीने कुल 8 नई गाड़ियां लॉन्च होने जा रही हैं. इनमें लग्जरी सेडान से लेकर पावरफुल हाइब्रिड SUV और प्रीमियम इलेक्ट्रिक कारें शामिल हैं.

mobile

मोबाइल हो गया गुम? इस सरकारी पोर्टल पर शिकायत करते ही मिल जाएगा फोन

CEIR Portal Guide: संचार मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार संचार साथी पोर्टल ने बड़ी सफलता हासिल की है. इस पोर्टल की मदद से अब तक 60.96 लाख सी अधिक चोरी या खोए हुए मोबाइल हैंडसेट ब्लॉक किए जा चुके हैं. वहीं 14 लाख से ज्यादा फोन बरामद कर उनके मालिकों को वापस सौंपे गए हैं. अगर आपका भी फोन गुम या चोरी हो गया है तो घबराने की जरूरत नहीं है, आप भी इसे आसानी से ब्लॉक और ट्रैक कर सकते हैं.

instagram

फोन से फोटो-वीडियो डिलीट हो गया तो टेंशन नहीं, Instagram से गैलरी में ऐसे करें सेव

How to Download Instagram Photo: आजकल हर किसी के मोबाइल में जररी फोटो और वीडियो होते हैं, लेकिन कई बार हम फोन में जगह बनाने के लिए उन्हें डिलीट कर देते हैं. Instagram आज सबसे पॉपुलर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म है, जहां हम अपनी यादों को पोस्ट के तौर पर सेव रखते हैं. अच्छी बात यह है कि Instagram यूजर्स को अपनी पोस्ट की हुई फोटो और वीडियो को सीधे फोन की गैलरी में डाउनलोड करने की सुविधा देता है. आप अपनी पुरानी पोस्ट और स्टोरी दोनों को आसानी से वापस फोन में सेव कर सकते हैं.

Galaxy A08

6000mAh बैटरी के साथ Samsung का नया स्मार्टफोन भारत में लॉन्च, 6 साल तक मिलेगा अपडेट

Samsung Galaxy A08 Launch India: Samsung ने भारत में अपना नया बजट स्मार्टफोन Galaxy A08 लॉन्च कर दिया है. कंपनी ने इस फोन में बड़ी 6000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा और लंबे सॉफ्टवेयर सपोर्ट पर खास फोकस किया है. Galaxy A08 को Android 16 पर आधारित One UI 9 के साथ पेश किया गया है. इसमें 6 साल तक OS और सिक्योरिटी अपडेट मिलने वाला है, जो इस प्राइस में बड़ी बात है.

ज़रूर पढ़ें