आज राजधानी भोपाल में बीजेपी की बड़ी रैली होने जा रही है. यह पदयात्रा अटल पथ से रोशनपुरा चौराहा तक निकाली जाएगी. इस रैली में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल भी शामिल होंगे. वहीं इस विशाल रैली में बीजेपी के अन्य नेताओं समेत कार्यकर्ता भी शामिल होंगे.
1 नवंबर से विपक्ष मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर लगातार धरना-प्रदर्शन कर रहा है. इस विशाल रैली में देशभर से कांग्रेस के कार्यकर्ता और नेता शामिल हुए हैं. कांग्रेस पार्टी समेत कई अन्य दल भी इस धरना-प्रदर्शन में शामिल हुए हैं. ऐसे में आइए जानते हैं कि आखिर राहुल गांधी के इस विरोध प्रदर्शन की चर्चा दुनियाभर में क्यों हो रही है.
केंद्रीय मंत्री अमित शाह आज छत्तीसगढ़ दौरे पर रहेंगे. इस दौरान वे राज्योत्सव कार्यक्रम के समापन समारोह में शामिल होंगे. वहीं अमित शाह कार्यक्रम के दौरान ही 'चंदूलाल चंद्राकर पत्रकारिता पुरस्कार' से चार पत्रकारों को सम्मानित करेंगे.
आज कांग्रेस दिल्ली के रामलीला मैदान में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर धरना-प्रदर्शन कर रही है. देश भर से कांग्रेस समेत कई दूसरे दलों के नेता और कार्यकर्ता रैली में शामिल होने के लिए आए हैं. मैदान में प्रदर्शनकारियों की भारी भीड़ देखने को मिल रही है. विपक्ष लगातार SIR में हुई गड़बड़ी को लेकर सरकार पर हमला कर रहा है.
अगर आप भी दिवाली की तैयारियों में जुट गए हैं और घी के पकवान व मिठाइयां बनाने वाले हैं, तो यह खबर आपके लिए बहुत जरूरी है. हाल ही में खाद्य विभाग की जांच रिपोर्ट सामने आई है, जिसमें मार्केट में मिलने वाले कुछ घी नकली और मिलावटी पाए गए हैं. ऐसे में आप लोगों के लिए यह जानना बहुत जरूरी है कि आखिर कौन सी कंपनियां नकली घी बना रही हैं.
केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने शनिवार को मध्य प्रदेश में राज्यसभा उपचुनाव के लिए अपना पर्चा भरा. इस मौके पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल और कई अन्य नेता मौजूद रहे. जानिए कि हरदीप सिंह पुरी के नामांकन पर क्या बोले बीजेपी नेता.
राजधानी भोपाल में पिछले 9 महीने से एलपीजी गैस सिलेंडर न मिलने से लोग बहुत परेशान हो रहे हैं. दूसरे शहर से काम करने आए लोग और विद्यार्थी भोपाल में एलपीजी गैस सिलेंडर न मिलने की वजह से परेशान नजर आ रहे हैं. बता दें कि जब मिडिल ईस्ट के देशों में जंग चल रहा था, तब प्रदेश सरकार ने नए एलपीजी गैस कनेक्शन पर प्रतिबंध लगा दिया था. ऐसे में अब ग्राहकों के मन में यह सवाल है कि आखिर भोपाल में नया गैस सिलेंडर कब से मिलेगा.
1 नवंबर 2026 को दिल्ली के रामलीला मैदान में कांग्रेस का प्रदर्शन होने जा रहा है. इस विरोध प्रदर्शन में देश के सभी राज्यों से कांग्रेस के नेता शामिल होने के लिए पहुंच रहे हैं. वहीं छत्तीसगढ़ कांग्रेस के नेता भी प्रदर्शन में शामिल होने के लिए बस से रवाना हो चुके हैं.
सागर शराब कांड के बाद अब देवास शराब कांड में बहुत बड़ा खुलासा हुआ है. देवास शराब कांड का कांग्रेस से कनेक्शन बताया जा रहा है. पूरे मामले का खुलासा होते ही कांग्रेस नेता के बेटे का नाम सामने आया है.
देश का सबसे स्वच्छ शहर इंदौर एक बार फिर देशभर में चर्चा का विषय बना हुआ है. आर्थिक राजधानी में पानी की इतनी ज्यादा किल्लत है कि लोग पानी बचाने के लिए घरों में ताला लगा रहे हैं. शहर में पानी की किल्लत को देखते हुए देवी अहिल्याबाई यूनिवर्सिटी ने परीक्षाएं पहले कराने का फैसला लिया है.