कुछ दिन पहले सरकार ने UPI पेमेंट को लेकर एक बड़ा फैसला लिया था, जिसमें MDR रेट बढ़ाने की बात कही गई थी. सरकार के इस फैसले से देशभर के व्यापारियों में आक्रोश देखा जा रहा है. वहीं इंदौर के व्यापारी आज MDR पर लगने वाले चार्ज को लेकर सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं.
वर्तमान में संचार मंत्रालय (Ministry of Communications) संभाल रहे ज्योतिरादित्य सिंधिया ‘ग्वालियर विस्तार सम्मान’ कार्यक्रम में पहुंचे. इस दौरान उन्होंने विस्तार न्यूज के एडिटर इन चीफ ज्ञानेंद्र तिवारी और ग्रुप एडिटर ब्रजेश राजपूत के हर सवाल का बड़ी ही बेबाकी के साथ जवाब दिया. उन्होंने हर मुद्दे पर अपनी बात रखी.
ग्वालियर में आयोजित हुए ‘ग्वालियर विस्तार सम्मान’ कार्यक्रम में बीजेपी के दिग्गज नेता नरोत्तम मिश्रा शामिल हुए. मंच से नरोत्तम मिश्रा ने राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम से लेकर दतिया उपचुनाव की हार और कमलनाथ समेत कई कांग्रेसी नेताओं पर खुलकर बातें कीं.
आज ग्वालियर में हो रहे विस्तार न्यूज के प्रोग्राम में राजनीतिक गलियारों की तमाम हस्तियां शामिल हुई हैं, जहां राजनीतिक चर्चाओं से लेकर हर मुद्दे पर बात हो रही है। वहीं, इस मंच पर सनातन सेना के अध्यक्ष का इंटरव्यू भी हुआ.
ग्वालियर में 'विस्तार सम्मान' समारोह इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टूरिज्म एंड ट्रैवल मैनेजमेंट (IITTM) में आयोजित किया जा रहा है. इस कार्यक्रम में केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, मध्य प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर, बीजेपी उपाध्यक्ष लाल सिंह आर्य, पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा और ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर सहित कई दिग्गज नेता शामिल हुए हैं. इस बीच, 'विस्तार न्यूज' के एडिटर-इन-चीफ ज्ञानेन्द्र तिवारी के साथ आशीष अग्रवाल की चर्चा हुई, जहां वे कांग्रेस पर जमकर बरसे.
ग्वालियर में हो रहे 'विस्तार गौरव सम्मान' कार्यक्रम में बड़े-बड़े चेहरे पहुंच रहे हैं. कई दिग्गज नेता और दर्शक प्रोग्राम में शामिल हुए हैं. इस बीच विस्तार न्यूज के मंच से सतीश सिकरवार भी अपनी बात रखते हुए नजर आ रहे हैं.
ग्वालियर विस्तार सम्मान इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टूरिज्म एंड ट्रैवल मैनेजमेंट (IITTM) में आयोजित किया जा रहा है. इस बड़े मंच पर कई बड़े दिग्गज नेता पहुंचे हैं. कार्यक्रम के दौरान पूर्व मंत्री रामनिवास रावत ने कहा कि राजनीति में विचारों और शैली को लेकर परिवर्तन आया है. जब मैं कॉलेज में था तब परिस्थिति कुछ और थी, लेकिन अब राजनीति के साथ लोगों का अपना हित जुड़ गया है.
ग्वालियर में 'ग्वालियर विस्तार सम्मान' कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है. इस मंच पर कई बड़े राजनीतिक चेहरे शामिल हुए हैं. नेताओं के बीच हर मुद्दे पर खुलकर बात हो रही है. वहीं मंच से लाल सिंह आर्य ने कहा कि कांग्रेस के समय बहुत घोटाले हुए हैं. आगे लाल सिंह ने कहा कि कांग्रेस ने A से लेकर Z तक घोटाले किए हैं.
राहुल गांधी इंदौर में आज आयोजित हो रहे 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम में शामिल होने के लिए इंदौर पहुंच चुके हैं. इस कार्यक्रम में हजारों की संख्या में छात्र पहुंच चुके हैं. वहीं ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि रात भर में यहां लाखों की भीड़ पहुंच सकती है.
देशभर में 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम की चर्चा है. इंदौर शहर में आयोजित हो रहे इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए मध्य प्रदेश के अलग-अलग जिलों से छात्र आ रहे हैं. छात्र राहुल गांधी की एक झलक देखने के लिए बेताब हो रहे हैं. वहीं राहुल गांधी एयरपोर्ट पर पहुंच चुके हैं और वहां जनता की भी भारी भीड़ जुटती हुई दिखाई दे रही है. जैसे ही राहुल गांधी इंदौर एयरपोर्ट पर पहुंचे, वैसे ही ढोल बजाकर और फूल बरसाकर उनका स्वागत किया गया.