वीडियो

Vistaar News

Sagar Liquor Tragedy: Sagar अस्पताल का हाल देखकर रो देंगे आप

सागर जिले में जहरीली शराब पीने से 10 से अधिक लोगों की मौत की खबर सामने आई है, जबकि कई लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है. 35 घायलों को बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है, जहां का मंजर देख हर किसी की आंखें नम हो रही हैं.

Vistaar News

Sagar Liquor Tragedy : Sagar में जहरीली शराब से मौतों का आंकड़ा 10 के पार

मध्य प्रदेश के सागर जिले से बहुत बड़ी खबर सामने आई है. जिले में दूषित शराब पीने से 10 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है. मौके पर प्रशासन पहुंचकर 5 शराब की दुकानों को सील कर दिया है. वहीं इस पूरे मामले में सीएम मोहन यादव का भी बयान सामने आया है.

Vistaar News

Indore में ‘छात्रों की गूंज’, 24 घंटे में रिकॉर्डतोड़ रजिस्ट्रेशन

इंदौर में 19 सितंबर को छात्रों की गूंज कार्यक्रम का आयोजन होगा. इस इवेंट में देश के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी शामिल होंगे. इस बड़े कार्यक्रम को लेकर कांग्रेस ने एक दावा किया है, जिसमें कांग्रेस पार्टी का कहना है कि 24 घंटे में 20 हजार छात्रों ने ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन किया है. बता दें कि रजिस्ट्रेशन कराने के लिए कांग्रेस की 30 टीमें एक्टिव हैं.

Vistaar News

झीरम कांड में बड़े नक्सली दोषी करार 

झीरम घाटी कांड मामले में NIA कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है. जहीर घाटी कांड में 10 आरोपी दोषी पाए गए हैं. बता दें कि 13 साल बाद NIA कोर्ट के यह फैसला लिया है.

Vistaar News

Seedhe Mudde Ki Baat : Madhya Pradesh में बहुत फर्जी IAS मिल रहे हैं! 

मध्य प्रदेश में इन दिनों फर्जी IAS का खुलासा हो रहा है. एक तरफ जहां विद्यार्थी देश की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक यूपीएससी की परीक्षा पास कर IAS और IPS बनते हैं, वहीं दूसरी तरफ एमपी में फर्जी लोग अपने आप को आईएएस अधिकारी घोषित कर प्रशासनिक व्यवस्था को खराब करने की कोशिश कर रहे हैं.

Vistaar News

CG Politics: Chattisgarh में कांग्रेस करेगी ‘चीनी सत्याग्रह’

छत्तीसगढ़ में इन दिनों महंगाई को लेकर सियासत गरमाई हुई है. कांग्रेस पार्टी महंगाई के खिलाफ एक बड़ा आंदोलन करने जा रही है. हाल ही में शक्कर के दामों में इजाफा हुआ था, जिसके बाद से विपक्ष लगातार सरकार पर निशाना साध रहा है. अब छत्तीसगढ़ में कांग्रेस इसके विरोध में 'चीनी सत्याग्रह' कर रही है.

Vistaar News

Seedhe Mudde Ki Baat : Neem Karoli Baba की फिल्म ने कितने करोड़ कमाए?

इन दिनों सोशल मीडिया से लेकर देशभर के तमाम सिनेमाघरों में नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित बनी फिल्म 'हनुमान अंश' धूम मचा रही है. शुरुआती दिनों में कम कमाई होने से मेकर्स को निराश होना पड़ा था, लेकिन देखते ही देखते इस फिल्म ने 'टॉक्सिक' जैसी बड़ी फिल्म को टक्कर देकर बॉक्स ऑफिस पर अपना दबदबा बना कर करोड़ों रुपए की कमाई कर लिया है. अचानक से कमाई में बढ़ोतरी होना, यह भगवान हनुमान की कृपा हो सकती है. 'हनुमान अंश' फिल्म के सफल होने के बाद अब मेकर्स ने इसके सीक्वल का भी ऐलान कर दिया है.

Vistaar News

The Editor’s Show: Krishna Janmashtami पर CM Mohan Yadav देंगे 1 लाख रुपये

कल देशभर में श्री कृष्ण जन्माष्टमी का त्योहार बड़े धूमधाम से मनाया जाएगा. इस बीच प्रदेश में भी खुशी का माहौल देखने को मिल रहा है. जन्माष्टमी के इस त्योहार के बीच एमपी सरकार ने 'भगवान श्री कृष्ण मेधावी छात्रवृत्ति योजना' की शुरुआत की है. इस नई पहल के जरिए मोहन सरकार 1 लाख रुपए की राशि देगी.

Vistaar News

संजय गांधी अस्पताल के अधीक्षक को हटाया गया!

रीवा के संजय गांधी अस्पताल में गर्भवती महिला की मौत की खबर देशभर में चर्चा का विषय बनी रही. महिला की मौत के बाद अब प्रशासन ने बड़ा एक्शन लिया है. अस्पताल के अधीक्षक डॉ. राहुल मिश्रा को पद से हटा दिया गया है और उनके स्थान पर अब डॉ. प्रियंक शर्मा को नया अधीक्षक बनाया गया है.

Vistaar News

September से महंगाई का झटका! LPG Cylinder, राशन और दूध के बढ़ेंगे दाम?

नए महीने सितंबर की शुरुआत हो चुकी है और इस महीने आम जनता को महंगाई की मार झेलनी पड़ेगी. एलपीजी सिलेंडर से लेकर राशन और दूध जैसी रोजमर्रा की चीजों के दामों में इजाफा हुआ है, जिसका सीधा असर जनता की जेब पर पड़ेगा.

ज़रूर पढ़ें