इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें एक ट्रेन ड्राइवर ट्रेन खड़ी करके समोसा लेता हुआ नजर आ रहा है. यह कहा जा रहा है कि उस ट्रेन ड्राइवर को समोसा इतना ज्यादा पसंद था कि वह रोजाना ट्रेन खड़ी करके दुकान से समोसा लेता था. अब यह वीडियो इंटरनेट पर जमकर सुर्खियां बटोर रहा है. ऐसे में आइए जानते हैं, इस खबर में कितनी सच्चाई है.
इन दिनों दतिया उपचुनाव को लेकर प्रदेश के राजनीतिक गलियारों में खूब चर्चाएं हो रही हैं. वहीं उपचुनाव को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है. कहा जा रहा है कि दतिया उपचुनाव के लिए बीजेपी की तरफ से नरोत्तम मिश्रा का उम्मीदवार बनना लगभग तय माना जा रहा है.
राजधानी भोपाल स्थित RGPV यूनिवर्सिटी में पेपर चोरी का मामला चर्चा का विषय बना हुआ है. इन दिनों भोपाल में पेपर लीक को लेकर बवाल देखा जा रहा है. यूनिवर्सिटी कैंपस के बाहर छात्रों का धरना-प्रदर्शन देखने को मिल रहा है. वहीं ABVP संगठन द्वारा भी पेपर लीक को लेकर धरना दिया जा रहा है.
छत्तीसगढ़ में बारिश के बाद जलभराव की स्थिति पर कांग्रेस के आरोप पर उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने पलटवार किया है. उन्होंने कहा कि किसानों को राहत मिली है, लेकिन कांग्रेस उसे भी नहीं पचा पा रही. बारिश होगी तो कुछ स्थानों पर जलभराव भी होगा. प्रशासन पूरी मुस्तैदी से काम कर रहा है, और जलभराव की स्थिति जल्द सामान्य हो जाएगी.
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने आज (सोमवार) डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर भोपाल में लालघाटी पर स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया. इस मौके पर उन्होंने कहा कि डॉ मुखर्जी ने आजादी के समय बनने वाले संविधान के भीतर की कमी को परिलक्षित करते हुए कहा था कि भारत एक निशान, एक प्रधान और एक विधान से चलना चाहिए. मध्य प्रदेश भी इसी महीने समान नागरिक संहिता (UCC) लागू करने की दिशा में बढ़ रहा है.
छत्तीसगढ़ की प्रसिद्ध पंडवानी गायिका पद्म विभूषण डॉ. तीजन बाई का रायपुर के एम्स अस्पताल में निधन हो गया है. तीजन बाई लंबे समय से गंभीर बीमारियों से जूझ रही थी और उनका इलाज राजधानी के एम्स हॉस्पिटल में चल रहा था.
मध्य प्रदेश में जल्द ही दक्षिण एशिया का सबसे बड़ा प्राइवेट मिसाइल इकोसिस्टम आकार लेने वाला है. यहां मिशन रेडी मिसाइल और गोला-बारूद के कंपोनेंट को तैयार किया जाएगा.
देश की सबसे पवित्र धार्मिक यात्राओं में से एक अमरनाथ यात्रा की शुरुआत हो चुकी है. रोजाना हजारों-लाखों की संख्या में श्रद्धालु बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं. यदि आप भी इस यात्रा पर जा रहे हैं, तो आपके लिए यह जानना बेहद जरूरी है कि अमरनाथ यात्रा का रास्ता बदल गया है.
देश भर में राम मंदिर के चढ़ावे की चोरी का मामला सुर्खियों में है. सत्तापक्ष से लेकर विपक्ष के कई बड़े नेता इस पर अपनी-अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. वहीं इस पूरे मामले पर पहली बार आरएसएस ने अपनी चुप्पी तोड़ी है.
2028 में विश्व के सबसे बड़े धार्मिक आयोजनों में एक सिंहस्थ का आयोजन उज्जैन में होने जा रहा है. सूबे के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने गुरुवार को नर्मदा नदी परियोजना और सिंहस्थ की तैयारियों की समीक्षा बैठक के दौरान शिप्रा नदी के नाम को लेकर अधिकारियों को महत्वपूर्ण जानकारी दी.