मां की मौत के बाद नहीं कर पाया दशकर्म, पिता से झगड़ा हुआ तो कर दी हत्या, सरगुजा पुलिस ने किया गिरफ्तार

CG News: आरोपी बेटा धरम सिंह की मां की मौत पिछले साल (2025) हो गई थी. पैसों की कमी वजह से अंतिम संस्कार के बाद कई सामाजिक क्रिया जैसे दशकर्म नहीं कर पाया था. इससे वह काफी दुखी रहता था. बेटे ने पिता से कई बार इस बारे में कहा लेकिन शराब के नशे में धुत रहने की वजह से इसे कभी गंभीरता से नहीं लिया.
cg news

सांकेतिक तस्वीर

CG News: छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले से सनसनीखेज मामला सामने आया है. जहां मामूली झगड़े के बाद बेटे को इतना गुस्सा आया कि पीट-पीटकर पिता की हत्या कर दी. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. ये पूरी घटना शुक्रवार (8 मई 2026) की रात की बताई जा रही है.

क्या है पूरा मामला?

ये पूरा मामला केरजू थाना चौकी के ग्राम कुनमेरा का बताया जा रहा है. नई दुनिया की रिपोर्ट के मुताबिक गुढ़ीपारा निवासी रामविलास सिंह को उनके बड़े बेटे ने गुस्से में पीट-पीटकर मार डाला. बताया जा रहा है कि बेटा मां की मृत्यु के बाद किए जाने वाले संस्कारों को ना कर पाने दुखी थी.

पिता से बार-बार कहा

आरोपी बेटा धरम सिंह की मां की मौत पिछले साल (2025) हो गई थी. पैसों की कमी वजह से अंतिम संस्कार के बाद कई सामाजिक क्रिया जैसे दशकर्म नहीं कर पाया था. इससे वह काफी दुखी रहता था. बेटे ने पिता से कई बार इस बारे में कहा लेकिन शराब के नशे में धुत रहने की वजह से इसे कभी गंभीरता से नहीं लिया.

ये भी पढ़ें: शिक्षा विभाग का सख्त एक्शन! बालोद में बोर्ड एग्जाम का खराब रिजल्ट आने पर 8 प्रिंसिपल सस्पेंड, 14 का इंक्रीमेंट रोका

छोटे बेटे ने पुलिस से शिकायत की

जब पिता ने बेटे का अनुरोध नहीं माना तो उसने बंटवारे में अपने हिस्से की जमीन मांगी. बेटे की मांग थी कि वह अपने हिस्से की जमीन बेचकर दशकर्म निभा लेना. इस बात पर उसके पिता राजी नहीं हुए और दोनों के बीच विवाद हुआ. आक्रोश में बेटे ने पिता की पीट-पीटकर हत्या कर दी. इस पूरे मामले की शिकायत छोटे बेटे ने पुलिस से की. पुलिस ने बीएनएस की धारा 103 (3) के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

ज़रूर पढ़ें