Kanker: सावधान! यहाँ कुत्ते के काटने पर लगेगा ₹5000 का जुर्माना, ग्रामीणों का अनोखा फैसला
आवारा कुत्तों की तस्वीर
इनपुट- वीरेंद्र यादव
Kanker: इन दिनों कुत्तों का आतंक से जड़ी खबरे रोजाना सामने आने लगी है, शहर व आसपास के गली मोहल्लों में आये दिन कुत्तों के डर से लोग रास्ता बदलने मजबूर हो रहे हैं. इसी बीच एक गांव में कुत्ते के आतंक और 4 लोगो को काटे जाने के बाद गांव के लोगों ने बड़ा फैसला लिए है. उन्होंने तय किया है कि कुत्तों ने किसी राहगीर को काटा या नुकसान पहुंचाया तो मालिक को 5000 हजार रुपये का अर्थदण्ड देना पड़ेगा.
4 से 5 मामले आ चुके हैं सामने
कांकेर जिले बागोड़ गांव कुत्तों के काटने से जख्मी होने के बाद गांव के लोगों ने बैठक कर बड़ा निर्णय लिया है. गांव के लोगों ने बताया कि गांव में कुत्तों के काटने के अब तक 4 से 5 मामले सामने आ चुके हैं. 10 जुलाई को वार्ड पंच रंजीता सलाम की 8 वर्षीय बेटी को एक पालतू कुत्ते ने काट लिया था, अगले दिन रमशीला कुरेटी को भी उसी कुत्ते ने काट लिया. इसी तरह लगभग 15 दीन पूर्व भी एक कुत्ते ने एक बुजुर्ग और 10 वर्षीय बालक को काटा था और 5 माह पूर्व भी एक बच्चे को कुत्ते के काटने की घटना सामने आई थी.
आवारा और पालतू कुत्तों का आतंक
15 दिन पूर्व जिस कुत्ते ने काटा था वह रेबीज का शिकार था. इस तरह रोजाना आवारा और पालतू कुत्ते बच्चे व आम ग्रामीणों को दौड़ा रहे है. जिससे पूरा गांव दहशत में है. पूर्व में हुई घटना और वर्तमान में कुत्ते के काटने के आए मामले को देखते हुए गांव में बैठक कर निर्णय लिया गया है. जिन्होंने भी अपने घर मे कुत्तों को पाल रखा है वह उसे घरो में बांधकर रखे, अगर उक्त कुत्ता किसी को नुकसान पहुंचाने की कोशिश या नुकसान पहुंचता है तो मालिक से 5 हजार रुपये का अर्थदण्ड लिया जाएगा.
गांव वालों का कहना है कि…
जिसके बाद गांव के लोगों ने पशुविभाग को सूचित के गांव में कैम्प लगाने निवेदन किया. इस दौरान लगभग 7 से 9 की संख्या में कुत्तों का वैक्सिनेशन किया गया. जबकि गांव में 20 से अधिक कुत्ते है. बावजूद उसके कुछ मालिको ने अपने कुत्तों का वैक्सिनेशन नहीं कराया है. गांव के लोगों का कहना है कि गांव का यह फैसला काफी सराहनीय है, इस पहल से लोग सतर्क होंगे साथ ही पशुमालिक अपने कुत्तों को समय समय पर वैक्सीन लगवाकर सुरक्षित घर पर रखेंगे ताकि भविष्य में इस तरह की घटना ना हो.
ये भी पढ़ें: रायपुर में एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत की गुत्थी नहीं सुलझी, पुलिस के सामने कई सवाल