Bilaspur: बेकरी संचालक पर थूक लगाकर सामान बेचने का आरोप, हिंदू संगठन का हंगामा, पुलिस की जांच जारी
बेकरी संचालक पर थूक लगाकर सामान बेचने का आरोप
Bilaspur: बिलासपुर के सिरगिट्टी थाना क्षेत्र में एक बेकरी शॉप संचालक पर थूक लगाकर सामान बेचने का मामला सामने आया है. जिसका वीडियो वायरल होने के बाद हिंदू संगठनों ने जमकर हंगामा किया और पिता-बेटे को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया.
हिंदू संगठनों का आरोप है कि दुकान संचालक खुद को हिंदू बताकर दुकान चला रहे थे, जबकि वे मुस्लिम हैं. वहीं, पुलिस का कहना है कि अब तक ऐसा कोई पक्का सबूत नहीं मिला है, जिससे यह आरोप साबित हो सके. फिलहाल वायरल वीडियो की जांच की जा रही है.
वायरल वीडियो के बाद लोगों में नाराजगी
जानकारी के मुताबिक, बेकरी प्रोडक्ट्स की शॉप तिफरा के यदुनंदन नगर में है. आरोप है कि जब कोई ग्राहक सामान खरीदने आता था, तो दुकानदार सामान पर थूककर उसे देता था. वीडियो सामने आने के बाद इलाके में तनाव का माहौल बन गया और हिंदू संगठनों ने मौके पर पहुंचकर जमकर विरोध प्रदर्शन किया.
बाप-बेटे को पकड़कर पुलिस के हवाले किया
हंगामे के दौरान हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने दुकान संचालक और उसके बेटे को पकड़ लिया. इसके बाद दोनों को सिरगिट्टी थाना पुलिस के हवाले कर दिया गया. मौके पर पहुंची पुलिस ने हालात को संभालते हुए दोनों को थाने ले जाकर पूछताछ की.
ये भी पढ़ें- Durg: शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव के बंगले के बाहर अतिथि शिक्षकों का प्रदर्शन जारी, सड़क पर गुजारी रात, जानें मांगें