बिलासपुर-छपरा के बीच चलेगी पूजा स्पेशल ट्रेन

रायपुर. दीपावली एवं छठ पूजा के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन द्वारा बिलासपुर-छपरा-बिलासपुर के बीच दो-दो फेरों के लिए पूजा फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया गया है.
Special Train

स्पेशल ट्रेन

रायपुर. दीपावली एवं छठ पूजा के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन द्वारा बिलासपुर-छपरा-बिलासपुर के बीच दो-दो फेरों के लिए पूजा फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया गया है. इस ट्रेन के परिचालन से यात्रियों को त्योहारों के दौरान कंफर्म बर्थ के साथ आरामदायक यात्रा की सुविधा मिलेगी. (Bilaspur Chhapra Special Train Chhath 2026) 

रेलवे से प्राप्त जानकारी के अनुसार गाड़ी संख्या 08255 बिलासपुर-छपरा पूजा स्पेशल ट्रेन बिलासपुर से प्रत्येक शनिवार 14 एवं 21 नवंबर 2026 को रवाना होगी. इसी प्रकार गाड़ी संख्या 08256 छपरा-बिलासपुर पूजा स्पेशल ट्रेन छपरा से प्रत्येक रविवार 15 एवं 22 नवंबर 2026 को चलेगी.

इस ट्रेन का वाणिज्यिक ठहराव दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के पेंड्रारोड, अनूपपुर, शहडोल एवं उमरिया स्टेशनों पर दिया गया है. इससे इन क्षेत्रों के यात्रियों को भी छपरा एवं मार्ग के अन्य शहरों तक आवागमन की सुविधा मिलेगी.

 बिलासपुर से छपरा जाने वाली ट्रेन का समय

गाड़ी संख्या 08255 बिलासपुर-छपरा पूजा स्पेशल ट्रेन प्रत्येक शनिवार 14 एवं 21 नवंबर को बिलासपुर से शाम 18:00 बजे रवाना होगी. यह ट्रेन पेंड्रारोड स्टेशन पर 19:32 बजे पहुंचेगी तथा 19:34 बजे रवाना होगी. अनूपपुर में 20:32 बजे आगमन और 20:37 बजे प्रस्थान होगा. शहडोल में 21:19 बजे पहुंचकर 21:24 बजे रवाना होगी. उमरिया स्टेशन पर 22:17 बजे आगमन तथा 22:19 बजे प्रस्थान होगा. इसके बाद मार्ग के अन्य स्टेशनों से होते हुए अगले दिन रविवार को दोपहर 14:40 बजे छपरा पहुंचेगी.

 छपरा से बिलासपुर आने वाली ट्रेन का समय

गाड़ी संख्या 08256 छपरा-बिलासपुर पूजा स्पेशल ट्रेन प्रत्येक रविवार 15 एवं 22 नवंबर को छपरा से शाम 17:25 बजे रवाना होगी. अगले दिन उमरिया स्टेशन पर सुबह 09:09 बजे पहुंचकर 09:11 बजे रवाना होगी. शहडोल में 10:03 बजे आगमन और 10:08 बजे प्रस्थान होगा. अनूपपुर में 11:05 बजे पहुंचकर 11:10 बजे रवाना होगी. पेंड्रारोड स्टेशन पर 12:03 बजे आगमन तथा 12:05 बजे प्रस्थान होगा. इसके बाद ट्रेन दोपहर 15:00 बजे बिलासपुर पहुंचेगी. (Bilaspur Chhapra Special Train Chhath 2026) 

 इन स्टेशनों पर होगा ठहराव

दोनों दिशाओं में चलने वाली यह पूजा स्पेशल ट्रेन पेंड्रारोड, अनूपपुर, शहडोल, उमरिया, कटनी, मैहर, सतना, मानिकपुर, प्रयागराज छिवकी, वाराणसी, जौनपुर, औड़िहार, गाजीपुर सिटी एवं बलिया स्टेशनों पर रुकेगी.

 कुल 21 कोच के साथ चलेगी ट्रेन

यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए इस स्पेशल ट्रेन में कुल 21 कोच लगाए जाएंगे. इनमें 01 पावरकार, 01 एसएलआरडी, 04 सामान्य, 07 स्लीपर, 04 एसी-III, 02 एसी-II तथा 02 एसी-III इकोनॉमी कोच शामिल रहेंगे.

ज़रूर पढ़ें