बिलासपुर में करेले के ढेर से निकला कोरबा, बाजार में मची अफरा-तफरी, सब्जी ले रहे युवक को डसा, सिम्स में भर्ती

Bilaspur News: सब्जी के ढेर में कोरबा की बात सामने आने पर मार्केट में सनसनी फैल गई. ग्राहक और दुकानदार अपनी जगह से भाग खड़े हुए. सर्पदंश से पीड़ित युवक को तुरंत आसपास मौजूद लोगों ने सिम्स हॉस्पिटल पहुंचाया.
bilaspur cobra snake bite youth weekly sabji market video viral

बिलासपुर: करेले के ढेर से निकला कोबरा, युवक को डसा

Bilaspur News: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में स्थित नेहरू नगर के साप्ताहिक बाजार में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब करेले के ढेर से कोरबा निकल गया. सांप को देखकर लोग इधर-उधर भागने लगे. इस दौरान कोरबा ने एक युवक को डस (काट) लिया. युवक को फौरन सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जहां पीड़ित का इलाज जारी है.

क्या है पूरा मामला?

ये पूरी घटना मंगलवार (28 जुलाई) की बताई जा रही है. सरकंडा क्षेत्र के बहतराई के निवासी बिहारी साहू सब्जी खरीदने साप्ताहिक बाजार पहुंचे थे. दैनिक भास्कर की रिपोर्ट के अनुसार जैसे वे करेले के ढेर से करेला छांटने लगे. कोरबा ढेर से बाहर निकालकर आ गया और फन फैला लिए. इससे पहले की कुछ समझ आता युवक के पैर में कोरबा ने डस लिया.

सब्जी के ढेर में कोरबा की बात सामने आने पर मार्केट में सनसनी फैल गई. ग्राहक और दुकानदार अपनी जगह से भाग खड़े हुए. सर्पदंश से पीड़ित युवक को तुरंत आसपास मौजूद लोगों ने सिम्स हॉस्पिटल पहुंचाया. जहां उनका इलाज जारी है.

झाड़ियों से आकर करेले के ढेर में छिपा

चश्मदीदों का कहना है कि कोरबा सांप झाड़ियों से निकलकर करेले के ढेर में आकर छिपा था. जब युवक ने करेले के ढेर में हाथ लगाया तो कोरबा निकलकर बाहर आया और डस लिया. वहां मौजूद लोगों में से कुछ ने इस पूरे मामले का वीडियो बना लिया. सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रहा है.

ये भी पढ़ें: बिलासपुर को मिलेगी 50 ई-बसों की सौगात! प्रशासन ने जनता से मांगे सुझाव, डिमांड के आधार पर तय होंगे रूट

सांप के काटने के बाद क्या सावधानी बरतनी चाहिए?

  • सांप के काटने के बाद 30 मिनट अहम होते हैं.
  • सर्पदंश से पीड़ित व्यक्ति को शांत रहने के लिए कहना चाहिए. ज्यादा हिलने-डुलने से मना करना चाहिए.
  • सांप के काटने से बने घाव को साफ पानी और साबुन वगैरह से धोकर साफ रखना चाहिए.
  • घरेलू नुस्खों, झाड़-फूंक आदि को आजमाने से बचना चाहिए.
  • जल्द से जल्द अस्पताल पहुंचाना चाहिए ताकि सही समय पर इलाज शुरू हो सके.

ज़रूर पढ़ें