आपने भी किसी लड़की के साथ खिंचवाई हैं फोटो ? तो हो सकते है ब्लैकमेल का शिकार

बिलासपुर के थाना सिटी कोतवाली पुलिस ने ब्लैकमेलिंग कर एक युवक से 2 लाख रुपए की रंगदारी वसूलने वाली युवती को गिरफ्तार किया है. आरोपिया प्रार्थी को साथ में खींचे गए फोटो सोशल मीडिया पर वायरल करने और झूठे केस में फंसाने की धमकी देकर लगातार परेशान कर रही थी.
bilaspur-crime-news-city-kotwali-police-arrests-woman-blackmailing-extortion-two-lakh-rupees-photos

आपने भी अपने किसी परिचित लड़की के साथ फोटो खिंचवाई है तो हो सकता है कि इसे वायरल करने की एवज में आपको ब्लैकमेल किया जाए और आपसे पैसों की मोटी रकम मांगी जाए, क्योंकि बिलासपुर में एक ऐसा ही मामला सामने आया है, जिसमें पुलिस ने आरोपी युवती को गिरफ्तार कर लिया है.

बिलासपुर के थाना सिटी कोतवाली पुलिस ने ब्लैकमेलिंग कर एक युवक से 2 लाख रुपए की रंगदारी वसूलने वाली युवती को गिरफ्तार किया है. आरोपिया प्रार्थी को साथ में खींचे गए फोटो सोशल मीडिया पर वायरल करने और झूठे केस में फंसाने की धमकी देकर लगातार परेशान कर रही थी.

 थाना सिटी कोतवाली में प्रार्थी सूर्या सोनी (निवासी खपरगंज कल्लू बाड़ा, बिलासपुर) ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि आरोपिया प्राची कश्यप (उम्र 20 वर्ष, निवासी लोफंदी थाना कोनी) वर्ष 2025 में उसकी दुकान पर काम करने आई थी और करीब 3 साल तक काम करने के बाद चली गई थी, जिसका पूरा भुगतान किया जा चुका था.

 दुकान में काम करने के दौरान दोनों की जान-पहचान हुई थी, जिसके बाद फोन पर बातचीत और चैटिंग का सिलसिला शुरू हुआ. इसी बीच, आपसी परिचय के दौरान खींचे गए कुछ निजी फोटो को सोशल मीडिया पर वायरल कर सामाजिक रूप से अपमानित करने और झूठे मामले में फंसाने की धमकी देकर आरोपिया द्वारा लगातार ब्लैकमेल किया जाने लगा. लोक-लाज के भय से प्रार्थी ने उसे ऑनलाइन और नकद मिलाकर कुल 2,00,000 रुपए दे दिए.

 इसके बावजूद आरोपिया बार-बार फोन कर और वीडियो वायरल करने की धमकी देने लगी, साथ ही पैसे न देने पर आत्महत्या करने की धमकी भी दी, जिससे परेशान होकर प्रार्थी ने थाने में शिकायत दर्ज कराई.

पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर किया गिरफ्तारी

प्रार्थी की शिकायत पर थाना सिटी कोतवाली में तत्काल अपराध क्रमांक 692/26, धारा 308(2), 296, 351(3) BNS के तहत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया. मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) रजनेश सिंह (भा.पु.से.) को अवगत कराया गया. उनके निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) पंकज कुमार पटेल एवं नगर पुलिस अधीक्षक गगन कुमार (भा.पु.से.) के मार्गदर्शन में त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने आज दिनांक 18.11.2026 को आरोपिया को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने आरोपिया को विधिवत न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है.

📺 Vistaar News Live TV

ज़रूर पढ़ें