बिलासपुर: चलती कार में सनरूफ खोलकर किया स्टंट, NH पर युवतियों ने लहराई गाड़ी, अब दर्ज हुआ केस

Bilaspur: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में रायपुर-बिलासपुर नेशनल हाईवे पर दो युवतियों ने को चलती कार का सनरूफ खोलकर खतरनाक स्टंटबाजी करना भारी पड़ गया.
Bilaspur

सनरूफ खोलकर किया स्टंट

Bilaspur: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में रायपुर-बिलासपुर नेशनल हाईवे पर दो युवतियों ने चलती कार का सनरूफ खोलकर खतरनाक स्टंटबाजी का वीडियो सामने आया था. जबकि ड्राइवर तेज रफ्तार में लहराते हुए गाड़ी चला रहा था. वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए कार सवार युवक को पकड़ लिया है. युवक प्रशांत जायसवाल (21) पुराना बस स्टैंड का रहने वाला है. मामले में युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है.

रायपुर-बिलासपुर हाईवे की घटना

दरअसल घटना चकरभाठा थाना क्षेत्र के रायपुर-बिलासपुर नेशनल हाईवे की है.
यहां शनिवार सुबह तड़के करीब 4 से साढ़े चार के बीच प्रशांत जायसवाल दो लड़कियों के साथ घूमने निकला था, तभी ये स्टंटबाजी की घटना हुई, जिसका वीडियो वायरल हो रहा है. पुलिस ने दोनों लड़कियों को समझाकर वापस भेज दिया वहीं युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है.

किसी राहगीर ने बना लिया वीडियो

जब कार सवार गाड़ी लहरा रहा था और लड़कियां सनरूफ खोलकर मस्ती कर रही थी, तभी किसी राहगीर ने पीछे से इसका वीडियो बना लिया. जैसे ही ये वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड और वायरल हुआ. ट्राफिक पुलिस ने कार्रवाई शुरु कर दी. कार के रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर पुलिस ने उसमें सवार युवक प्रशांत जायसवाल (21) के खिलाफ कार्रवाई की. पूछताछ के दौरान प्रशांत ने स्वीकार किया कि उसने कार चलाते समय ट्रैफिक नियमों को तोड़ा है.

पुलिस की कार्रवाई पर उठ रहे सवाल

हालांकि दूसरी तरफ पुलिस की कार्रवाई पर सवाल भी उठ रहे है. ऐसा इसलिए क्योंकि एसएसपी रजनेश सिंह के निर्देश पर कार जब्त कर चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है, लेकिन सनरूफ खोलकर रील बनाने और खतरनाक स्टंट करने वाली युवतियों पर कोई कार्रवाई नहीं की गई. पुलिस ने युवतियों को समझाइश देकर छोड़ दिया है.

ये भी पढ़ें: MP UCC: लिव-इन रिलेशनशिप में रहना है तो 30 दिनों में कराना होगा रजिस्ट्रेशन, जल्द आएगा UCC का ड्राफ्ट

ज़रूर पढ़ें