बिलासपुर: भैरव बाबा मंदिर के पास चली चाकू, 10 रुपये के चक्कर में दुकानदार को किया लहूलुहान
सांकेतिक तस्वीर
बिलासपुर जिले के रतनपुर स्थित भैरव बाबा मंदिर के पास से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है. यहां पर अंगूठी और प्रसाद बेचने वाले दुकान संचालक पर 10 रुपये के चक्कर में हुआ विवाद कब खूनी संघर्ष बन गया पता ही नहीं चला. देखते ही देखते आरोपी ने चाकू से दुकानदार पर वार कर दिया. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है. आइए जातने है पूरा मामला.
रतनपुर थाना प्रभारी विष्णु यादव ने बताया
रतनपुर थाना प्रभारी विष्णु यादव ने बताया कि भैरव बाबा मंदिर के पास रहने वाले नूतन तंबोली प्रसाद और अंगूठियों की दुकान लगाते हैं. रोज की तरह बुधवार की शाम को नूतन तंबोली ने अपनी दुकान सजाई थी. उसी शाम उसराभाटा रहने वाला नवीन कुमार बैसवाड़े उम्र 28 भैरव बाबा मंदिर पहुंचा था. इसी दौरान नवीन अपने दो साथियों के साथ नूतन की दुकान पर पहुंचे और अंगूठियां देखने लगे.
अंगूठी की कीमत को लेकर विवाद
इसी दौरान एक अंगूठी की कीमत को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया.इसी बीच आरोपी नवीन कुमार बैसवाड़े ने नूतन पर चाकू से हमला कर दिया. चाकू लगते ही दुकान संचालक खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर पड़ा. गंभीर हालत में नूतन को तुरंत स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज जारी है.
लोगों ने उन्हें घेर लिया
इस मामले के बाद आरोपी भागने की कोशिश कर रहे थे लेकिन आसपास के लोगों ने उन्हें घेर लिया और पुलिस को फोन कर दिया. भीड़ ने घेराबंदी कर मुख्य हमलावर नवीन कुमार बैसवाड़े को मौके पर ही पकड़ लिया और उसकी पिटाई करने के बाद रतनपुर पुलिस के हवाले कर दिया. फिलहाल पुलिस बाकी दो साथियों की तलाश में जुटी हुई है.
ये भी पढ़ें: Bilaspur: स्कूल के बच्चों और पालकों के साथ गाली-गलौज, टीचर सस्पेंड, आदेश जारी