अब दोपहर दो बजे तक ही खुलेंगे कम टिकट बिक्री वाले रेलवे आरक्षण केंद्र, बिलासपुर रेल मंडल ने लिया फैसला

CG News: बिलासपुर रेल मंडल जल्द ही कम टिकट बिक्री वाले यात्री आरक्षण केंद्रों के समय में कटौती करने जा रही है. जिन आरक्षण केंद्रों पर प्रतिदिन टिकटों की बिक्री काफी कम है, उन्हें सुबह आठ से दोपहर दो बजे तक ही संचालित किया जाएगा.
CG News

रेलवे आरक्षण केंद्र(File Image)

Low-sale centers close early: बिलासपुर रेल मंडल जल्द ही कम टिकट बिक्री वाले यात्री आरक्षण केंद्रों के समय में कटौती करने जा रही है. जिन आरक्षण केंद्रों पर प्रतिदिन टिकटों की बिक्री काफी कम है, उन्हें सुबह आठ से दोपहर दो बजे तक ही संचालित किया जाएगा. इस पर रेलवे में सर्वे कराया जा रहा है और रिपोर्ट के आधार पर जल्द ही आदेश जारी होने की उम्मीद है.

दोपहर दो बजे तक ही खुलेंगे कम टिकट बिक्री वाले रेलवे आरक्षण केंद्र

इस फैसले के पीछे रेलवे का उद्देश्य उन आरक्षण केंद्रों पर संसाधनों का बेहतर उपयोग करना है, जहां यात्रियों की संख्या लगातार कम हो रही है. कई केंद्रों पर दोपहर बाद टिकट बुकिंग के लिए बेहद कम यात्री पहुंचते हैं, जिससे कर्मचारियों और संसाधनों का पूरा उपयोग नहीं हो पाता ऐसे में संचालन समय घटाकर व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने की तैयारी की जा रही है.

क्या है रेलवे का प्लान?

रेलवे इन कर्मचारियों से दूसरी जगह पर सेवा ले सकते हैं. वैसे भी लगातार कर्मचारी सेवानिवृत्त हो रहे हैं. नई भर्ती न के बराबर है. अनुभवी कर्मचारी के बदले अनुभवी ही काम करेगा तो कामकाज प्रभावित नहीं होगा. सर्वे के दौरान प्रत्येक केंद्र पर प्रतिदिन होने वाली टिकट बिक्री, यात्रियों की संख्या और स्थानीय आवश्यकताओं का आकलन किया जा रहा है. इसके बाद ही अंतिम सूची तैयार कर आदेश जारी किए जाएंगे. आनलाइन टिकट बुकिंग के बढ़ते चलन को देखते हुए यह निर्णय व्यावहारिक है.

इन स्टेशनों में लागू नहीं होगा नियम

पीआरएस के समय में कटौती का यह निर्णय रेल मंडल के प्रमुख स्टेशन बिलासपुर, उसलापुर, चांपा व रायगढ़ जैसे लागू नहीं होंगे. यहां निर्धारित समय तक ही पीआरएस खुलेंगे और बंद होंगे. यहां पीआरएस की आवश्यकता है और टिकट बिक्री की स्थिति सामान्य है.

अब लोग ऑनलाइन बुक कर रहे टिकट

यात्री मोबाइल एप और वेबसाइट के जरिए घर बैठे टिकट बुक कर रहे हैं. यही वजह है कि कई पीआरएस केंद्रों पर प्रत्यक्ष टिकट बिक्री लगातार घट रही है. इसी स्थिति को देखते हुए रेलवे कम टिकट बिक्री वाले आरक्षण केंद्रों के संचालन समय में बदलाव की योजना पर काम कर रही है.

ये भी पढ़ें- Bilaspur: साइंस कॉलेज मैदान में फन वर्ल्ड और मीना बाजार लगाने को लेकर विवाद, छात्रों ने जताया विरोध

ज़रूर पढ़ें