CG NEWS: कान दर्द का इलाज करवाने गई महिला की कर दी एंजियोप्लास्टी, मौत

CG News: कान दर्द का इलाज कराने महिला नेहरु नगर स्थित श्रीराम केयर अस्पताल में भर्ती हुई. वहां के डॉक्टर ने महिला की एंजियोप्लास्टी कर दिया और इसके बाद उसकी मौत हो गई. गुस्साए परिजन ने इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप लगाकर अस्पताल में जमकर हंगामा किया. (Bilaspur Shriram Care Hospital Case) बिलासपुर के […]
representative image

सांकेतिक तस्वीर

CG News: कान दर्द का इलाज कराने महिला नेहरु नगर स्थित श्रीराम केयर अस्पताल में भर्ती हुई. वहां के डॉक्टर ने महिला की एंजियोप्लास्टी कर दिया और इसके बाद उसकी मौत हो गई. गुस्साए परिजन ने इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप लगाकर अस्पताल में जमकर हंगामा किया. (Bilaspur Shriram Care Hospital Case)

बिलासपुर के मस्तूरी के ठाकुरदेवा निवासी सुखम बाई साहू पति रामजी साहू को कान में दर्द की परेशानी थी. परिजन ने महिला को इलाज के लिए श्री राम केयर हॉस्पिटल में भर्ती किया. यहां से उन्हें कोनी स्थित सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल रेफर कर दिया गया. वहां कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. अभिषेक कुमार ने जांच के बाद हृदय में ब्लॉकज होने की जानकारी दी. इसके बाद एंजियोग्राफी कर एंजियोप्लास्टी कराने की सलाह दी गई. (Bilaspur Shriram Care Hospital Case)

वहां से महिला को फिर से श्रीराम केयर हॉस्पिटल वापस भेजा गया. जहां डॉ. अभिषेक कुमार ने उनकी एंजियोप्लास्टी की. इसके बाद इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई. महिला की मौत के बाद रविवार को बड़ी संख्या में परिजन अस्पताल पहुंचे और इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया. परिजन ने जिम्मेदार डॉक्टर्स और अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ कार्रवाई की मांग की.

हॉस्पिटल का लाइसेंस निरस्त करने की मांग

मृतक की बेटी संगीता साहू का कहना है कि उनकी मां की मौत अस्पताल की लापरवाही के कारण हुई है. इसके लिए जो भी जिम्मेदार हैं, उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए. उन्होंने श्री राम केयर हॉस्पिटल का लाइसेंस निरस्त करने की मांग की ताकि भविष्य में किसी दूसरे परिवार को ऐसी स्थिति का सामना न करना पड़े.

अस्पताल प्रबंधन पर उठे सवाल

घटना के बाद श्री राम केयर हॉस्पिटल की इलाज व्यवस्था और जवाबदेही को लेकर गंभीर सवाल उठ रहे हैं. महिला के इलाज से संबंधित पूरी मेडिकल हिस्ट्री, एंजियोग्राफी रिपोर्ट, एंजियोप्लास्टी की प्रक्रिया, इलाज के दौरान की निगरानी और मृत्यु के कारणों की निष्पक्ष जांच किए जाने की मांग की जा रही है. साथ ही अस्पताल प्रबंधन और संबंधित डॉक्टरों का पक्ष भी सामने आना चाहिए. (Bilaspur Shriram Care Hospital Case)

मर्ग कायम कर जांच में जुटी पुलिस

पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है. अब जांच में यह स्पष्ट होना बाकी है कि महिला की मौत किन परिस्थितियों में हुई और इलाज के दौरान किसी स्तर पर चिकित्सकीय लापरवाही हुई थी या नहीं. अस्पताल प्रबंधक ने परिजन के आरोपों को गलत बताया है.

ये खबर भी जरूर पढ़ेंः महादेव सट्टेबाजी ऐप का प्रमोटर सौरभ चंद्राकर गिरफ्तार, इंडोनेशिया के अजंता मेंडिस के नाम पर बनवाया था फर्जी पासपोर्ट

ज़रूर पढ़ें