Bilaspur Crime News: मवेशी चराने, पौधरोपण का विवाद… दो समाज भिड़े, 17 पर FIR

Bilaspur Crime News: बिलासपुर. तखतपुर थाना क्षेत्र के जूनापारा पुलिस चौकी के ग्राम सफरीभाठा में सरकारी जमीन पर मवेशी चराने और पौधरोपण के विवाद को लेकर दो गांवों के पक्षों में जमकर मारपीट हो गई. घटना में दोनों पक्षों के लोग घायल हुए हैं. पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर कुल 17 नामजद आरोपियों […]
delhi Crime News

Bilaspur Crime News: बिलासपुर. तखतपुर थाना क्षेत्र के जूनापारा पुलिस चौकी के ग्राम सफरीभाठा में सरकारी जमीन पर मवेशी चराने और पौधरोपण के विवाद को लेकर दो गांवों के पक्षों में जमकर मारपीट हो गई. घटना में दोनों पक्षों के लोग घायल हुए हैं. पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर कुल 17 नामजद आरोपियों के खिलाफ काउंटर एफआईआर दर्ज कर गिरफ्तार किया है. पहले पक्ष से सफरीभाठा निवासी नरेश पाल ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि 22 नवंबर की शाम वह गांव की सरकारी भूमि पर मवेशी चराने के लिए एकत्र कर रहा था. 

 इसी दौरान सफरीभाठा निवासी पवन यादव, बीरेन उर्फ विरेंद्र यादव, डमरू यादव और मुंगेली जिले के ग्राम पैजनिया निवासी गोविंद यादव, प्रकाश यादव, रामस्वरूप यादव, नरोत्तम यादव व भागबली यादव शराब के नशे में वहां पहुंचे. आरोप है कि सभी ने एक राय होकर घर की महिलाओं से छेड़छाड़ की. मना करने पर गाली-गलौज व जान से मारने की धमकी देते हुए हाथ-मुक्कों और डंडों से मारपीट की. वहीं, दूसरे पक्ष से प्रकाश यादव ने शिकायत दर्ज कराई कि सफरीभाठा स्थित खेत की रखवाली कर घर लौट रहा था. 

 तभी सगौन प्लॉट के पास पकलू पाल, सुरेश पाल, नरेश पाल, परमेश्वर पाल, ज्ञान पाल, दुकालू पाल, जगदीश पाल, मोहन पाल और रामाधार पाल ने उनका रास्ता रोक लिया. आरोपियों ने चरागाह जमीन पर पौधे लगाकर भगाने और शराब के लिए रुपए मांगे. मना करने पर लाठी-डंडे, लोहे की रॉड और धारदार हथियार से हमला कर दिया, जिससे भागबली यादव व गोविंद यादव गंभीर रूप से घायल होकर बेहोश हो गए. घायलों को सिम्स बिलासपुर और लोरमी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जूनापारा पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है.

📺 Vistaar News Live TV

ज़रूर पढ़ें