Bilaspur: लोको पायलट के घर लाखों की चोरी, सूने मकान से सोने-चांदी के जेवरात ले उड़े चोर

Bilaspur: बिलासपुर के सरकंडा थाना क्षेत्र के राजकिशोर नगर में चोरों ने एक रेलवे लोको पायलट के सूने मकान को निशाना बनाते हुए करीब 10 लाख रुपये के सोने-चांदी के आभूषण पार कर दिए. वारदात के दौरान चोरों ने पहले चैनल गेट का ताला तोड़ा और फिर मुख्य दरवाजा उखाड़कर घर के भीतर प्रवेश किया.
CG News

लोको पायलट के घर लाखों की चोरी

Bilaspur: बिलासपुर के सरकंडा थाना क्षेत्र के राजकिशोर नगर में चोरों ने एक रेलवे लोको पायलट के सूने मकान को निशाना बनाते हुए करीब 10 लाख रुपये के सोने-चांदी के आभूषण पार कर दिए. वारदात के दौरान चोरों ने पहले चैनल गेट का ताला तोड़ा और फिर मुख्य दरवाजा उखाड़कर घर के भीतर प्रवेश किया. इसके बाद बेडरूम में रखी आलमारी का लॉकर तोड़कर उसमें रखे जेवरात चोरी कर फरार हो गए.

लोको पायलट के घर लाखों की चोरी

पुलिस ने अज्ञात आरोपित के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. राजकिशोर नगर स्थित पंचाली विहार निवासी सतानंद जंघेल रेलवे में लोको पायलट हैं. वे 14 अगस्त की सुबह करीब 5 बजे अपने परिवार के साथ बच्चे की शतरंज प्रतियोगिता में शामिल होने भिलाई गए थे. इसी दौरान 15 अगस्त की सुबह करीब 6:13 बजे पड़ोसी राजेश सोनी ने फोन कर बताया कि उनके मकान के चैनल गेट का ताला टूटा हुआ है और मुख्य दरवाजा भी उखड़ा हुआ दिखाई दे रहा है.

सूचना मिलते ही सतानंद अपने परिवार के साथ सुबह करीब 9:15 बजे बिलासपुर पहुंचे. घर पहुंचने पर पुलिस भी मौके पर मौजूद थी. अंदर जाकर देखा तो चैनल गेट और मुख्य प्रवेश द्वार क्षतिग्रस्त थे. बेडरूम की आलमारी का दरवाजा और लॉकर टूटा हुआ था, जबकि कपड़े सहित अन्य सामान बिखरा पड़ा था.

सोने-चांदी के जेवरात ले उड़े चोर

पीड़ित के मुताबिक, लॉकर में रखे तीन सोने के सेट, डायमंड अंगूठी, दो मंगलसूत्र, सोने की चूड़ियां, दो सोने की चेन, डायमंड रिंग, चोकर, हार, सीताहार, बाली, टॉप्स सहित चांदी की चार पायल और 10 बिछिया गायब मिले. चोरी गए जेवरों की अनुमानित कीमत करीब 10 लाख रुपये बताई गई है. सरकंडा पुलिस ने धारा 305(ए) और 331(4) बीएनएस के तहत अज्ञात चोर के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है. पुलिस अब घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों और अन्य साक्ष्यों के आधार पर चोरों की तलाश में जुटी है.

ये भी पढ़ें- CG ITI Admission: रायपुर में ITI की खाली सीटों पर एडमिशन का एक और मौका, जानें कब तक कर सकतें हैं आवेदन

ज़रूर पढ़ें