छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट को मिलेंगे तीन नए जज, सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने दी मंजूरी

CG News: छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट को जल्द ही तीन नए जज मिलने वाले हैं. सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने 18 अगस्त 2026 को हुई अपनी बैठक में छत्तीसगढ़ के तीन न्यायिक अधिकारियों को हाई कोर्ट के जज के रूप में नियुक्त करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है. इनमें संतोष शर्मा, सुषमा सावंत और सुधीर कुमार के नाम शामिल हैं.
bilaspur high court

बिलासपुर हाई कोर्ट

CG News: छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट को जल्द ही तीन नए जज मिलने वाले हैं. सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने 18 अगस्त 2026 को हुई अपनी बैठक में छत्तीसगढ़ के तीन न्यायिक अधिकारियों को हाई कोर्ट के जज के रूप में नियुक्त करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है. इनमें संतोष शर्मा, सुषमा सावंत और सुधीर कुमार के नाम शामिल हैं. सुप्रीम कोर्ट की ओर से इस संबंध में आधिकारिक बयान भी जारी किया गया है.

जानकारी के मुताबिक, तीनों नामों का प्रस्ताव पहले भेजा गया था, जिस पर अब सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने अपनी मुहर लगा दी है. कॉलेजियम की मंजूरी के बाद आगे नियुक्ति की औपचारिक प्रक्रिया पूरी की जाएगी. वर्तमान में छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट में स्वीकृत पदों की तुलना में न्यायाधीशों की संख्या कम है, ऐसे में इन नियुक्तियों से कोर्ट की न्यायिक क्षमता मजबूत होने की उम्मीद है.

ज़रूर पढ़ें