CG News: छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट में देवेंद्र यादव को बड़ा झटका, चुनाव याचिका पर साक्ष्य दर्ज करने के बाद होगा फैसला

CG News: बिलासपुर हाई कोर्ट ने कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव से जुड़े चुनाव याचिका मामले में महत्वपूर्ण आदेश दिया है. अदालत ने याचिका में उठाए गए दो मुद्दों पर पहले सुनवाई करने की मांग खारिज कर दी.
MLA Devendra Yadav

विधायक देवेंद्र यादव

CG News: बिलासपुर हाई कोर्ट ने कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव से जुड़े चुनाव याचिका मामले में महत्वपूर्ण आदेश दिया है. अदालत ने याचिका में उठाए गए दो मुद्दों पर पहले सुनवाई करने की मांग खारिज कर दी. हाई कोर्ट ने स्पष्ट कहा कि मामले में उपलब्ध साक्ष्यों और गवाहों की पूरी जांच के बाद ही अंतिम निर्णय लिया जा सकता है.

हाई कोर्ट में देवेंद्र यादव को बड़ा झटका

यह चुनाव याचिका प्रेम प्रकाश पांडे द्वारा दायर की गई है, जिसमें चुनाव परिणाम को चुनौती दी गई है. अदालत ने कहा कि मामले का समुचित निपटारा पूर्ण ट्रायल के बाद ही संभव होगा. अब इस प्रकरण की अगली सुनवाई 4 अगस्त को निर्धारित की गई है. मामले पर सभी पक्षों की नजर बनी हुई है, क्योंकि आगे की सुनवाई में साक्ष्यों और कानूनी दलीलों पर विस्तार से विचार किया जाएगा.

खबर में अपडेट जारी है…

ज़रूर पढ़ें