CG News: कार में युवती संग देखा तो पत्नी ने काटी पति की उंगली, इस जिले का मामला
cg news
CG News: कोरबा: छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से हैरान कर देने वाली खबर आ रही है. जिले के कटघोरा में एक शिक्षक दंपती के बीच चल रहा विवाद सबके सामने फिर थाने पहुंच गया और मारपीट में बदल गया. दरअसल,पति को कार में एक युवती के साथ देखने के बाद पत्नी ने आपत्ति जताई, जिसके बाद दोनों में कहासुनी और फिर बात हाथापाई तक पहुंच गई. इस दौरान पत्नी ने पति के हाथ पर हमला कर उसकी उंगली काट ली.
यह है पूरा मामला
जानकारी के मुताबिक, पूरी घटना कटघोरा विकासखंड के डुडगा स्थित स्कूल में पदस्थ शिक्षिका और चैतमा स्कूल में पदस्थ व्याख्याता पति के बीच की है. शिक्षिका ने अपने पति को एक युवती के साथ कार में देखा तो वह नाराज हो गई. पति का कहना है कि कार में बैठी युवती उसकी पूर्व छात्रा थी और वह समझाने की कोशिश कर रहा था, लेकिन पत्नी ने गाली-गलौज शुरू कर दी और उंगली काट ली.
पत्नी ने लगाया ये आरोप
वहीं पत्नी ने आरोप लगाया है कि पति ने गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी दी है. घटना के बाद दोनों पक्ष कटघोरा थाने पहुंचे और एक-दूसरे के खिलाफ लिखित शिकायत दी.
कटघोरा थाना प्रभारी प्रेमचंद साहू ने यह बताया कि दोनों पति-पत्नी शिक्षक हैं, दोनों की शिकायत पर काउंटर केस दर्ज कर लिया गया है और बयानों के आधार पर मामले की जांच की जा रही है. बता दें कि पति-पत्नी के बीच पहले से अनबन चल रही थी और कार में युवती को देखने के बाद विवाद और बढ़ गया.
ये भी पढ़ें:Rewa: मासूम के गले में फंसा पायल का टुकड़ा, झाड़-फूंक में उलझा रहा परिवार फिर डॉक्टरों ने ऐसे बचाई जिंदगी