सक्ती में लापरवाही की हद! ढाबे में टॉयलेट सीट के पास धोए जा रहे थे बर्तन, खाद्य विभाग ने नोटिस जारी किया

टॉयलेट सीट के पास कटोरी, चम्मच, प्लेट और अन्य बर्तनों को धोने का ये वीडियो सामने आने के बाद लोग लापरवाही और अव्यवस्था पर सवाल खड़े कर रहे हैं. खाद्य विभाग ने इस पर कार्रवाई करते हुए कारण बताओ नोटिस जारी किया है और तीन दिनों के भीतर जवाब मांगा है
sakti papa dhaba viral video toilet cleaning plates food department notice issued

सक्ती: टॉयलेट सीट के पास बर्तनों को धोने का वीडियो आया सामने

Sakti Dhaba Viral Video: छ्त्तीसगढ़ के सक्ती जिले से हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां के एक ढाबे का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स टॉयलेट सीट के पास बर्तन धोता हुआ दिखाई दे रहा है. खाद्य विभाग ने इस मामले पर कार्रवाई करते हुए नोटिस जारी किया है.

‘कटोरी, प्लेट धोता दिख रहा कर्मचारी’

सक्ती जिले के हरेठी में स्थित पापा ढाबा का एक वीडियो इन दिनों सुर्खियों में बना हुआ है. इसमें साफ दिखाई दे रहा है कि एक पुरुष कर्मचारी शौचालय के अंदर बर्तनों को धो रहा है. टॉयलेट सीट के पास कटोरी, चम्मच, प्लेट और अन्य बर्तनों को धोने का ये वीडियो सामने आने के बाद लोग लापरवाही और अव्यवस्था पर सवाल खड़े कर रहे हैं. खाद्य विभाग ने इस पर कार्रवाई करते हुए कारण बताओ नोटिस जारी किया है और तीन दिनों के भीतर जवाब मांगा है.

ढाबा संचालक ने क्या कहा?

सक्ती और आसपास के लोग बड़ी संख्या में इस ढाबे में खाना खाने पहुंचते हैं. इस दौरान एक ग्राहक ने इस पूरे मामले को मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया. ग्राहकों के सवाल और खाद्य विभाग के नोटिस के बाद ढाबा संचालक मुन्ना ठाकुर की सफाई सामने आई है. उसने बताया कि जहां जूठे बर्तन धोए जाते हैं, वहां निर्माण कार्य या ढ़लाई का काम हो रहा था. इस समय किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया.

ये भी पढ़ें: बिलासपुर बाल संप्रेक्षण गृह में सुरक्षा गार्ड की हत्या मामले बड़ा एक्शन, पुलिस ने दिनेश राठिया प्रयागराज से किया गिरफ्तार

निगरानी पर उठे सवाल

स्थानीय लोगों का कहना है कि खाद्य विभाग नियमित तौर पर निरीक्षण करता तो इस तरह का मामला सामने नहीं आता. लोगों ने आरोप लगाया है कि अक्सर निरीक्षण के नाम पर खानापूर्ति की जा रही है. जिलों के हर ढाबे और रेस्टॉरेंट की जांच की जानी चाहिए.

ज़रूर पढ़ें