CG Board Result 2026: लाखों छात्रों का इंतजार खत्म! 29 अप्रैल को इतने बजे जारी होगा 10वीं-12वीं का रिजल्ट
माध्यमिक शिक्षा मंडल छत्तीसगढ़
CGBSE Result 2026: छत्तीसगढ़ में 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा देने वाले लाखों छात्र-छात्राओं को इंतजार खत्म होने वाला है. जहां 29 अप्रैल को दोपहर 2:30 बजे 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा रिजल्ट जारी होगा. इसे लेकर स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने जानकारी दी है.
शिक्षा मंत्री ने दी रिजल्ट की जानकारी
शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने अपने एक्स पर पोस्ट कर लिखा है कि इंतजार की घड़ियां अब समाप्ति की ओर है. बुधवार दोपहर 2:30 बजे माध्यमिक शिक्षा मंडल के हाईस्कूल एवं हायर सेकेंडरी परीक्षा परिणाम औपचारिक रूप से घोषित किए जाएंगे. उन्होंने कहा है कि यह केवल अंकों की घोषणा नहीं, बल्कि वर्षों की मेहनत, अनुशासन और अभिभावकों व शिक्षकों के सतत मार्गदर्शन का प्रतिफल है. इस अवसर पर सभी विद्यार्थियों को धैर्य बनाए रखने, परिणाम को सकारात्मक दृष्टिकोण से स्वीकार करने और भविष्य की दिशा में आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने की शुभकामनाएं. प्रत्येक परिणाम एक नई शुरुआत का संकेत है और हर विद्यार्थी में आगे बढ़ने की अपार संभावनाएं निहित हैं.
कैसे चेक करें रिजल्ट?
छात्र नीचे दिए आसान स्टेप्स को फॉलो करके अपना रिजल्ट देख और मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं.
- सबसे पहले आप CGBSE की आधिकारिक वेबसाइट https://cgbse.nic.in/ या https://results.cg.nic.in/ पर जाएं,
- फिर वेबसाइट के होम पेज पर Chhattisgarh Board 10th Result 2026 या Chhattisgarh Board 12th Result 2026 लिंक पर क्लिक करें,
- अब छात्र एडमिट कार्ड पर दिए गए रोल नंबर और कैप्चा कोड को सही से दर्ज करें,
- रिजल्ट देखने के लिए सबमिट बटन पर क्लिक करें,
- आपका रिजल्ट स्क्रीन पर खुल जाएगा. इसे चेक करें और पीडीएफ डाउनलोड करें.
ये भी पढ़ें- Mahtari Vandan Yojna Latest Update: खुशखबरी! इस दिन आएगी महतारी वंदन योजना की 27वीं किस्त, जानें कैसे चेक करें स्टेटस
पेपर लीक ने समय को किया प्रभावित
बता दें कि इस वर्ष 10वीं बोर्ड परीक्षा में लगभग 3.21 लाख विद्यार्थी शामिल हुए थे. जबकि 2.45 लाख विद्यार्थियों ने 12वीं की परीक्षा दी. वहीं 12वीं क्लास का हिंदी पेपर लीक होने की वजह से रिजल्ट जारी होने में थोड़ा समय हो गया, वरना एक सप्ताह पहले जारी हो जाता.