Bilaspur: सात किलो गोमांस के साथ आरोपी गिरफ्तार, आंगन में बैठकर कर काट रहा था मांस, सूखाकर करता था इस्तेमाल
आरोपी
Bilaspur: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में पुलिस ने 7 किलो गोमांस बरामद किया है. आरोपी अपने घर के आंगन में मांस काट रहा था. पूछताछ में आरोपी ने गोमांस को सूखाकर रखने और खाने की बात कही. पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर रिमांड पर भेज दिया है. घटना कोटा थाना के बेलगहना चौकी क्षेत्र की है.
सात किलो गोमांस के साथ आरोपी गिरफ्तार
पुलिस को सूचना मिली थी कि करहीकछार स्थित बिजली ऑफिस के पास रहने वाला सुरेश कुमार सोनवानी (53) अपने घर में गोमांस काट रहा है. सूचना मिलते ही बेलगहना पुलिस ने टीम बनाकर सोमवार तड़के आरोपी के घर दबिश दी. रेड के दौरान पुलिस ने आरोपी को उसके आंगन में बैठकर कुल्हाड़ी से मांस के टुकड़े करते हुए पकड़ा.
ये भी पढ़ें- झारखंड शराब घोटाला मामले में अनिल टुटेजा को राहत, हाई कोर्ट ने शर्तों के साथ दी अग्रिम जमानत
सूखाकर करता था इस्तेमाल
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह जीवित और मृत पशुओं को काटकर उनका मांस सुखाकर रखने और खाने का काम करता है. पुलिस ने मौके से 7 किलो मांस और एक कुल्हाड़ी जब्त कर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है. बेलगहना चौकी प्रभारी हेमंत सिंह ने बताया कि गोवंश की अवैध कटाई की सूचना पर त्वरित कार्रवाई की गई है. आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा जा रहा है.