CG News: डायल 112 ड्राइवर भर्ती के नाम पर फर्जीवाड़ा, पोस्टर वायरल, पुलिस ने बताया फेक

CG News: छत्तीसगढ़ में डायल 112 इमरजेंसी सर्विस की नई गाड़ियों के लिए ड्राइवरों की भर्ती के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है. जहां डायल 112 सेवा के लिए ड्राइवर भर्ती को लेकर सोशल मीडिया पर एक पोस्टर तेजी से वायरल हो रहा है.
CG News

डायल 112 ड्राइवर भर्ती के नाम पर फर्जीवाड़ा

CG News: छत्तीसगढ़ में डायल 112 इमरजेंसी सर्विस की नई गाड़ियों के लिए ड्राइवरों की भर्ती के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है. जहां डायल 112 सेवा के लिए ड्राइवर भर्ती को लेकर सोशल मीडिया पर एक पोस्टर तेजी से वायरल हो रहा है.

पोस्टर में 13 जिलों में भर्ती, 13 हजार रुपए वेतन, 8 घंटे की ड्यूटी और 21 से 40 वर्ष तक की आयु सीमा जैसी जानकारी दी गई है. साथ ही एक मोबाइल नंबर जारी कर इच्छुक उम्मीदवारों से संपर्क करने की अपील भी की गई है.

पुलिस ने पोस्टर को बताया फेक

वहीं डायल 112 प्रबंधन और पुलिस अधिकारियों ने इस पोस्टर को पूरी तरह फर्जी बताया है. अधिकारियों का कहना है कि यह पोस्टर विभाग की ओर से जारी नहीं किया गया है और इसे AI की मदद से तैयार किया गया है. मामले को गंभीरता से लेते हुए साइबर सेल में शिकायत करने की तैयारी की जा रही है.

विभाग ने जारी नहीं की सूचना

विभाग ने कहा- भर्ती का कोई विज्ञापन जारी नहीं हुआ. यह पूरी तरह फर्जी पोस्टर है, जिसे AI तकनीक से तैयार कर सोशल मीडिया पर फैलाया गया है. उन्होंने बताया कि संबंधित वेंडर कंपनी को भी इसकी सूचना दे दी गई है और मामले की शिकायत साइबर सेल में की जाएगी. साथ ही पूरे घटनाक्रम की जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों को भी दे दी गई है.

ये भी पढ़ें- Ambikapur: विधायक रामकुमार टोप्पो समेत 10 लोगों पर FIR, नायब तहसीलदार के साथ मारपीट का लगा आरोप

साइबर ठगी की जताई आशंका

वहीं, रायपुर कमिश्नरेट सेंट्रल जोन के डीसीपी उमेश गुप्ता ने भी वायरल पोस्टर को फर्जी करार दिया है. उन्होंने कहा कि शुरुआती जांच में आशंका जताई जा रही है कि साइबर ठगी को अंजाम देने के उद्देश्य से इस तरह के पोस्टर वायरल किए गए हैं.

ज़रूर पढ़ें