पावर कंपनियों में 1,501 पदों पर भर्ती, डेढ़ लाख से अधिक फॉर्म आए, अंतिम तिथि भी बढ़ी

CG Power Company Recruitment: रायपुर. छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनीज की तीनों कंपनियों में 1,501 पदों पर होने वाली भर्ती के लिए अब तक लगभग डेढ़ लाख आवेदन प्राप्त हो चुके हैं.
Jobs- symbolic image

सांकेतिक तस्वीर

रायपुर. छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनीज की तीनों कंपनियों में 1,501 पदों पर होने वाली भर्ती के लिए अब तक लगभग डेढ़ लाख आवेदन प्राप्त हो चुके हैं. अभ्यर्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 26 नवंबर से बढ़ाकर 3 दिसंबर की रात 11.55 बजे तक कर दी गई है. इस समय तक ऑनलाइन आवेदन के साथ निर्धारित शुल्क भी जमा कर सकेंगे.

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर छत्तीसगढ़ स्टेट पावर ड्ट्रिरब्यूशन कंपनी, छत्तीसगढ़ स्टेट पावर ट्रांसमिशन कंपनी तथा छत्तीसगढ़ स्टेट पावर जनरेशन कंपनी में कुल 1,501 पदों पर भर्ती की प्रक्रिया प्रारंभ की गई है. इनमें द्वितीय श्रेणी के 195 तथा तृतीय व चतुर्थ श्रेणी के 1,306 पद शामिल हैं. विस्तृत भर्ती विज्ञापन पावर कंपनी की वेबसाइट पर उपलब्ध है.

38 प्रकार की नियुक्तियां होनी है

भर्ती के लिए जारी विज्ञापन के अंतर्गत 38 प्रकार के पदों पर नियुक्तियां की जानी हैं. इनमें सबसे अधिक आवेदन डाटा एंट्री ऑपरेटर के पदों के लिए प्राप्त हुए हैं. इस पद के लिए लगभग 81 हजार अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है. डाटा एंट्री ऑपरेटर के कुल 609 पद तीनों पावर कंपनियों में रिक्त हैं. इसके अलावा कनिष्ठ अभियंता, सहायक अभियंता सहित विभिन्न तकनीकी व गैर-तकनीकी पदों पर भी बड़ी संख्या में आवेदन प्राप्त हुए हैं.

सभी पदों के लिए चयन प्रक्रिया के अंतर्गत कम्प्यूटर बेस्ड मल्टीपल चॉइस टेस्ट आयोजित की जाएगी. इस परीक्षा में अभ्यर्थियों द्वारा प्राप्त अंकों के आधार पर मेरिट सूची तैयार की जाएगी. डाटा एंट्री ऑपरेटर पद के लिए मेरिट सूची के आधार पर चयनित अभ्यर्थियों को टाइपिंग टेस्ट देना होगा. इसी प्रकार स्टेनोग्राफर ग्रेड-3 के पदों के लिए भी निर्धारित दक्षता परीक्षा आयोजित की जाएगी.

📺 Vistaar News Live TV

ज़रूर पढ़ें