रायपुर में ज्वेलर्स की दुकान से 2 करोड़ का सोना चोरी, लॉकर में रखने के बजाय अपने पास रखा, 16 साल से काम कर रहा था
Trusted Employee Stole Gold: राजधानी रायपुर में एक ज्वेलर्स की दुकान से 2 करोड़ का सोना चोरी हो गया. दुकान पर काम करने वाले कर्मचारी ने ही इस चोरी की वारदात को अंजाम दिया है. हैरानी ये है कि ये कर्मचारी पिछले 16 साल से इस दुकान में काम कर रहा था. दुकान के कर्मचारी ने दो करोड़ के जेवर दुकान में रखने के बजाय अपने पास रख लिए.
ये वारदात रायपुर के सदर बाजार स्थित मनोहरमल एंड कम्पनी की बताई जा रही है. वहीं कारोबारी की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.
दुकान में 16 साल से काम कर रहे था आरोपी
ये पूरा मामला पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र का है. जहां पीड़ित कारोबारी सुरेश भंसाली सदर बाजार में मनोहरमल एंड कंपनी नाम से सोने-चांदी का कारोबार करते हैं. 16 साल पुराने कर्मचारी ने जेवरों को लॉकर में रखने के बजाय अपने पास रख लिया. घटना का CCTV वीडियो भी सामने आया है. पुलिस ने एक संदेही को हिरासत में लिया है. अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा.
जानें कैसे हुए खुलासा?
- पुलिस ने बताया कि 9 अप्रैल 2026 को दुकान बंद होने के बाद सूरज साहू ने कथित तौर पर गहनों को लॉकर में रखने के बजाय अपने पास रख लिया.
- शुरुआत में किसी को गहनों के गायब होने का पता नहीं चला.
- यह चोरी 13 अप्रैल को स्टॉक वेरिफिकेशन के दौरान सामने आई, जब करीब 1495 ग्राम 670 मिलीग्राम सोने के गहने गायब मिले.
- चोरी हुए गहनों में अलग-अलग डिजाइन और कैटेगरी के सोने के आभूषण शामिल थे, जिनकी अनुमानित बाजार कीमत करीब ₹2 करोड़ बताई गई है.
- सभी कर्मचारियों से पूछताछ के बाद भी कोई सुराग न मिलने पर शोरूम प्रबंधन ने CCTV फुटेज खंगाली.
- फुटेज में सूरज साहू कथित तौर पर दोपहर करीब 4:21 बजे सोने के गहने ले जाते हुए दिखा.
ये भी पढ़ें- CG News: गृहमंत्री विजय शर्मा का बड़ा बयान, रायपुर के बाद दुर्ग और बिलासपुर में भी लागू होगा कमिश्नरेट
कर्मचारी के खिलाफ केस दर्ज
शिकायत के आधार पर कोतवाली थाने में आरोपी कर्मचारी के खिलाफ आपराधिक विश्वासघात और गबन का केस दर्ज किया गया है. कोतवाली इंस्पेक्टर सतीश सिंह ने बताया कि आरोपी फिलहाल फरार है और पुलिस टीमें संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही हैं.