CG News: छत्तीसगढ़ के लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी! घर-घर पहुंचेगी PNG गैस, साय कैबिनेट ने नई गैस नीति 2026 पर लगाई मुहर

Chhattisgarh PNG Gas Policy: इस नीति के आने से शहरों में पाइपलाइन के जरिए सीधे रसोई तक गैस पहुंचना आसान हो जाएगा, जिससे लोगों को सिलेंडर के झंझट से मुक्ति मिलेगी. इससे न केवल स्वच्छ ईंधन का उपयोग बढ़ेगा, बल्कि पूरे राज्य में गैस पाइपलाइन का जाल बिछने से भारी निवेश आएगा.
CG News

छत्तीसगढ़ के घरों में पहुंचेगी PNG गैस पाइप्लाइन

CG PNG Gas Policy Approved: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में आज हुई कैबिनेट बैठक में जनता के हित में कई बड़े फैसले लिए गए. इनमें सबसे खास ‘छत्तीसगढ़ शहरी गैस वितरण नीति 2026’ को मिली मंजूरी है. इस नई नीति से अब राज्य के लोगों को घरों और वाहनों के लिए आसानी से सस्ती और प्रदूषण रहित प्राकृतिक गैस मिल सकेगी. यह नया सिस्टम न केवल पर्यावरण के लिए अच्छा होगा, बल्कि आम जनता के लिए भी एलपीजी सिलेंडर के मुकाबले काफी सस्ता और फायदेमंद साबित होगा.

घर-घर पहुंचेगी PNG पाइपलाइन

इस नीति के आने से शहरों में पाइपलाइन के जरिए सीधे रसोई तक गैस पहुंचना आसान हो जाएगा, जिससे लोगों को सिलेंडर के झंझट से मुक्ति मिलेगी. इससे न केवल स्वच्छ ईंधन का उपयोग बढ़ेगा, बल्कि पूरे राज्य में गैस पाइपलाइन का जाल बिछने से भारी निवेश आएगा और युवाओं के लिए नौकरियों के नए मौके भी बनेंगे. सरकार का यह कदम पर्यावरण को सुरक्षित रखने और आम जनता के जीवन को और भी सुविधाजनक बनाने वाला साबित होगा.

ये भी पढ़ें-CG News: सीएम साय ने मजदूरों के लिए लॉन्च किया ‘e-श्रम साथी’ ऐप, घर बैठे मिलेगी सरकारी योजनाओं और रोजगार की जानकारी

इन फैसलों को भी मिली मंजूरी

  • राजनांदगांव में खेलों को बढ़ावा देने के लिए सरकार ने जिला क्रिकेट एसोसिएशन को एक आधुनिक खेल मैदान और क्रिकेट एकेडमी बनाने की मंजूरी दी है.
  • मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान मद से राज्य के 6,809 जरूरतमंद लोगों और संस्थाओं को लगभग 12 करोड़ रुपये की आर्थिक मदद देने का फैसला लिया गया है.
  • इसके अलावा, सरकार ने 1988 बैच के तीन आईपीएस अधिकारियों संजय पिल्ले, आर.के. विज और मुकेश गुप्ता के खिलाफ साल 2019 में जारी हुए डिमोशन के पुराने आदेश को रद्द कर दिया है.

ज़रूर पढ़ें